सिमडेगाः तामड़ा पल्ली परिसर में रविवार को कैथोलिक महिला संघ और कैथोलिक सभा की संयुक्त बैठक हुई. बैठक में आगामी 19 और 20 सितंबर को होने वाली हॉकी एवं सांस्कृतिक नृत्य प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई.
पुरुषों के लिए हॉकी, महिलाओं के लिए होगी नृत्य प्रतियोगिता
बैठक में बताया गया कि प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग के लिए हॉकी और महिला वर्ग के लिए सांस्कृतिक नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी. आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया.
ये भी पढ़ें- ग्रासरूट स्तर पर हॉकी प्रतिभाओं को तराश रहा सिमडेगा का प्रशिक्षण केंद्र, खिलाड़ियों को मिली खेल सामग्री
खेल और संस्कृति से मजबूत होती है सामाजिक एकता
डीन फादर हेरमन खलखो, पल्ली पुरोहित फादर पौलूस तथा कैथोलिक महिला संघ की सभा नेत्री सह कांग्रेस जिलाध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य जोसिमा खाखा ने बैठक में अपने विचार रखे. जोसिमा खाखा ने कहा कि खेल और संस्कृति समाज को जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं. हॉकी सिमडेगा की पहचान है, जबकि सांस्कृतिक नृत्य क्षेत्र की परंपरा और विरासत को जीवंत रखने का काम करता है.
प्रतिभाओं को मिलेगा अपनी क्षमता दिखाने का अवसर
जोसिमा खाखा ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य केवल जीत-हार नहीं, बल्कि आपसी भाईचारा, एकता और प्रतिभाओं को आगे बढ़ाना भी है. उन्होंने सभी प्रतिभागियों से उत्साह और अनुशासन के साथ प्रतियोगिता में शामिल होने की अपील की. साथ ही आयोजन को सफल बनाने में समाज के सभी लोगों से सहयोग करने का आह्वान किया. बैठक में कैथोलिक सभा के अध्यक्ष लूसियन मिंज सहित महिला संघ, कैथोलिक सभा और पल्ली के कई सदस्य मौजूद थे.
ये भी पढ़ें- नाबालिग ने दिया मृत नवजात को जन्म, आरोपी महिला गिरफ्तार; आंगन में दफन था शव
