सिमडेगा रविकांत साहू की रिपोर्ट
सिमडेगा. जिला कृषि कार्यालय के सभागार में झारख्ंड राज्य कर्मचारी महासंघ जिला इकाई की बैठक हुई. बैठक में कर्मचारियों के विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गयी.
‘एकजुट रहेंगे तभी मिलेगा अधिकार’
बैठक में संघ के जिला सचिव सुशील कुमार सिंह ने कहा कि सरकारी एवं अनुबंध कर्मचारियों की समस्याओं को समाधान सरकार को करना चाहिए. उन्होंने कहा कि इसके लिए कर्मचारियों को एकजुटता का परिचयन देना होगा. कर्मचारी संगठित रहेंगे तभी उनका अधिकार मिलेगा.
संविदा व आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की सेवा नियमित करने की मांग
श्री सिंह ने संविदा कर्मचारियों, आउटसोर्सिंग कर्मचारियों एवं दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों की सेवा नियमित करने की मांग की.साथ ही उन्हे सभी सरकारी लाभ देने की भी बात कही.
बैठक में ये कर्मचारी रहे मौजूद
बैठक में मुख्य रूप से पुष्पा कुमारी, उत्तम प्रसाद,विनीत तिर्की, दिव्यांगराज सिंह,मंजीता खलखो, संजीता बरला,बसंती कुमारी, रेशमा सोरेंग,सुधीर कुमार, बसंती लकड़ा,शोभा बरला,रीता कुमारी,नूतन कुल्लू,रेशमी टोपनो, आशा के अलावा अन्य कर्मचारी उपस्थित थे.
