मासूम क्लब गुमला ने खिताब पर जमाया कब्जा

Updated at : 03 Jun 2016 7:44 AM (IST)
विज्ञापन
मासूम क्लब गुमला ने खिताब पर जमाया कब्जा

सिमडेगा़ : शहरी क्षेत्र के खैरनटोली मुजाहिद मुहल्ला में आयोजित वीर शहीद अब्दुल हमीद स्मृति डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला गया. फाइनल मैच में मासूम क्लब गुमला ने मुस्कान क्लब सिमडेगा को पांच विकेट से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया. इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में एसडीपीओ मो कौशर अली […]

विज्ञापन

सिमडेगा़ : शहरी क्षेत्र के खैरनटोली मुजाहिद मुहल्ला में आयोजित वीर शहीद अब्दुल हमीद स्मृति डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला गया. फाइनल मैच में मासूम क्लब गुमला ने मुस्कान क्लब सिमडेगा को पांच विकेट से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया. इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में एसडीपीओ मो कौशर अली एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में झारखंड मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह उपस्थित थे.

बल्लेबाजी करते हुए मुस्कान क्लब सिमडेगा ने निर्धारित छह ओवार में 30 रन बनाये. जवाबी पारी खेलते हुए मासूम क्लब गुमला की टीम ने पांच विकेट शेष रहते ही आवश्यक रन बना कर खिताब पर कब्जा जमा लिया. विजेता टीम को 12 हजार रुपये व ट्रॉफी एवं उप विजेता टीम को छह हजार व ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया. ट्रॉफी पुलिस विभाग द्वारा सोशल पुलिसिंग के तहत दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola