11 लाख का नुकसान

तीन दुकानों में लगी आग दुकान के सारे सामान जले सिमडेगा : शहरी क्षेत्र के रोहिल्ला पथ स्थित तीन दुकानों में आग लग गयी. इससे तीनों दुकान पूरी तरह जल कर खाक हो गयी. आग शुक्रवार की रात्रि लगभग ढाई बजे लगी. हालांकि अगिAशम विभाग द्वारा आग बुझाने का काफी प्रयास किया गया. किंतु दुकानों […]

तीन दुकानों में लगी आग

दुकान के सारे सामान जले

सिमडेगा : शहरी क्षेत्र के रोहिल्ला पथ स्थित तीन दुकानों में आग लग गयी. इससे तीनों दुकान पूरी तरह जल कर खाक हो गयी. आग शुक्रवार की रात्रि लगभग ढाई बजे लगी. हालांकि अगिAशम विभाग द्वारा आग बुझाने का काफी प्रयास किया गया. किंतु दुकानों को नहीं बचाया जा सका. जानकारी के मुताबिक रात्रि लगभग ढाई बजे गुप्ता बैग नामक दुकान में आग लग गयी.

देखते ही देखते कुमार इलेक्ट्रिकल्स एवं रंजीत स्टोर को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया. रात्रि प्रहरी ने दुकान में आग लगा हुआ देखा. उसने शोर मचा कर लोगों को जानकारी दी. जानकारी मिलते ही कुछ लोग जमा हो गये तथा इसकी जानकारी अगिAशमन विभाग को दी.

जानकारी मिलते ही अगिAशमन कर्मी दमकल के साथ वहां पहुंचे तथा आग पर काबू पाया. इस घटना में गुप्ता बैग का पांच लाख, कुमार इलेक्ट्रिकल्स तीन लाख एवं रंजीत स्टोर का तीन लाख का नुकसान हुआ है. इस संबंध में थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ आगजनी करने का मामला दर्ज कराया गया है.

प्रभावितों से मिली विधायक: अगलगी की सूचना पर विधायक विमला प्रधान ,नगर पंचायत की अध्यक्ष फूलसुंदरी देवी, उपाध्यक्ष संतोष देवी ने घटना स्थल पहुंच की प्रभावितों से मुलाकात तथा आवश्यक जानकारी ली. इसके अलावा सीओ एजाज अनवर एवं एसडीपीओ राम लगन उरांव भी घटना स्थल पहुंचे तथा दुकानदारों से विस्तृत जानकारी ली. उन्होंने आग लगने की कारणों का भी जायजा लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >