ट्रांसफॉर्मर को सड़क किनारे स्थानांतरित करने की मांग

नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर पांच के टोंगरी टोली स्थित एक मोहल्ला जाने वाले गली में सड़क के बीचों-बीच बिजली का पोल और ट्रांसफॉर्मर होने से स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

सिमडेगा. नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर पांच के टोंगरी टोली स्थित एक मोहल्ला जाने वाले गली में सड़क के बीचों-बीच बिजली का पोल और ट्रांसफॉर्मर होने से स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. सड़क निर्माण के दौरान बिजली विभाग की ओर से पोल और ट्रांसफॉर्मर को नहीं हटाया गया जिसके कारण यह अब सड़क के बीच में आ गया है. स्थानीय निवासियों का कहना है कि इससे आये दिन वाहनों के फंसने की समस्या हो रही है. रात के समय दुर्घटना की भी आशंका बनी रहती है. कई बार लोगों ने बिजली विभाग और नगर परिषद को इस समस्या से अवगत कराया. लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. लोगों ने जिला प्रशासन से जल्द हस्तक्षेप करने और पोल व ट्रांसफॉर्मर को सड़क किनारे स्थानांतरित करने की मांग की है. ताकि आवागमन सुचारू हो सके और दुर्घटनाओं से बचा जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >