बानो. प्रखंड के कुरूचड़ेगा में घरेलू विवाद के बाद महिला ने कीटनाशक पी लिया. जानकारी के अनुसार किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो गयी. इस दौरान पति ने पत्नी को डांट दिया. आवेश में आकर पत्नी ज्योति ख्रीस्टीना बूढ ने घर में रखे कीटनाशक को पी लिया, जिससे उसकी स्थिति गंभीर हो गयी. जानकारी मिलते परिजनों ने महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बानो पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया. चिकित्सा प्रभारी डॉ मनोरंजन कुमार ने बताया कि कीटनाशक सेवन के तुरंत बाद मरीज को अस्पताल लाया गया, जो उसके लिए जीवन रक्षक साबित हुआ. फिलहाल महिला की स्थिति खतरे से बाहर है और उसके स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है.
सड़क दुर्घटना में एक घायल
बानो. प्रखंड की बांकी पंचायत के राजाबासा जंगल के समीप शुक्रवार की देर शाम एक टेंपो दुर्घटनाग्रस्त हो गया .घटना में बड़काडुइल निवासी राजेंद्र सिंह घायल हो गया. हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मनोरंजन कुमार द्वारा घायल का इलाज किया. घटना की सूचना मिलते ही जिप सदस्य बिरजो कंडुलना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच घायल का हालचाल जाना.
