टेंपो पलटने से आधा दर्जन लोग घायल, एक बच्ची का हाथ टूटा
प्रखंड के लचरागढ़ स्थित कुम्हार टोली के पास शनिवार शाम एक टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया.
By VIKASH NATH | Updated at :
कोलेबिरा. प्रखंड के लचरागढ़ स्थित कुम्हार टोली के पास शनिवार शाम एक टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया. जिसमें सवार 10-12 लोगों में से छह-सात लोग घायल हो गयी. सभी लोग टूटीकेल पंचायत के सोकोरला गांव से लचरागढ़ चर्च जा रहे थे. घायलों में एंजलीना लोंगा, मेरी टोपनो, अनातासिया टोपनो, कोलेस्टिका कंडुलना, निशिकांत कंडुलना, नीलिमा टोपनो सहित अन्य शामिल हैं. हादसे में एक 12 वर्षीय बच्ची का दाहिना हाथ टूट गया. जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया. घटना की सूचना मिलते ही कोलेबिरा विधायक नमन बिक्सल कोंगाड़ी ने सहयोगियों के साथ घायलों को शिवम् हॉस्पिटल, कोलेबिरा में भर्ती कराया. सभी घायलों की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बतायी जा रही है. विधायक ने घायलों को आर्थिक सहायता भी दी. मौके पर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष राकेश कोंगाड़ी, उपाध्यक्ष लूथर सुरीन, पंचायत अध्यक्ष कुलदीप सोरेंग और नीरज कुल्लू सहित अन्य लोगों ने भी राहत कार्य में सहयोग किया.