बानो. कोलेबिरा प्रखंड के लचरागढ़ में शहीद बख्तर साय व मुंडल सिंह स्मृति भवन परिसर में शहादत दिवस मनाया गया. मौके पर शहीद बख्तर साय व मुंडल सिंह की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया तथा दो मिनट का मौन रख कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी. मौके पर शहीद स्मृति भवन के समीप साइन बोर्ड गाड़ा गया. इस दौरान सामाजिक झंडा फहराया गया. वक्ताओं ने कहा कि शहीद बख्तर साय व मुंडल सिंह अंग्रेजों से लोहा लेते हुए अपनी शहादत दी थी. उनकी शहादत को भुलाया नहीं जा सकता. हमें उनकी जीवनी से प्रेरणा लेनी चाहिए. कहा कि सरकार बख्तर साय व मुंडल सिंह को शहीद का दर्जा दे और उसके सम्मान के लिए विभिन्न स्थानों में प्रतिमाएं लगायें. इस अवसर पर समाज के लोगों को एकजुट होने का आह्वान किया. मौके पर केंद्रीय पदाधिकारी लालमोहन सिंह, प्रखंड सचिव रामविलास सिंह, प्रखंड कोषाध्यक्ष लीलांबर सिंह, क्षेत्रीय कमेटी अध्यक्ष देव कुमार सिंह, क्षेत्रीय कमेटी सचिव तारकेश्वर सिंह, भुनेश्वर सिंह, मदन सिंह, रणजीत सिंह, लालू सिंह, बालमुकुंद सिंह, लालमोहन सिंह, पार्वती देवी, राधा मुनी देवी, फुलमनी देवी, पदमा देवी आदि उपस्थित थे.
शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान
बानो. बानो प्रखंड के नवागांव केवेटांग चौक में शहीद बख्तर साय व मुंडल सिंह का शहादत दिवस मनाया गया. मौके पर शहीद बख्तर साय व मुंडल सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी. मौके पर वक्ताओं ने कहा कि शहीद बख्तर साय व मुंडल सिंह की जीवनी से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए. हमें उनके बताये मार्ग पर चलना चाहिए. मौके पर सरकार से रौतिया जाति को एसटी की सूची में शामिल करने की मांग की गयी. इस अवसर पर समाज के लोगों को एकजुट होने का आह्वान किया गया. मौके पर अखिल भारतीय रौतिया समाज के जिलाध्यक्ष राजेश सिंह, उदेश्वर सिंह, बलराम सिंह, चैतू सिंह, रवींद्र सिंह, रामप्रसाद सिंह, रामप्रसाद सिंह, उमाशंकर सिंह, महेश सिंह,शंकर सिंह, विशंभर सिंह, तपेश्वर सिंह, मालती देवी, सुलोचना देवी आदि उपस्थित थे.
