झारखंड में वंदे भारत ट्रेन पर पत्थरबाजी, आरपीएफ ने नाबालिग को पकड़ा

Stone Pelting on Vande Bharat Train: झारखंड में वंदे भारत ट्रेन पर पत्थरबाजी हुई है. इस मामले में आरपीएफ ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग को हिरासत में लिया. पूछताछ में उसने कहा कि खेल-खेल में उसने पत्थर फेंका था. उसके खिलाफ केस दर्ज कर चाईबासा कोर्ट में पेश किया गया. चाईबासा रेलवे कोर्ट ने नाबालिग की उम्र को देखते हुए उसे सरायकेला जुवेनाइल कोर्ट में पेश करने को कहा,

Stone Pelting on Vande Bharat Train| सरायकेला, प्रताप मिश्रा : झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया और सीनी रेलवे स्टेशन के बीच पोल संख्या 266/28 बालिगुमा के समीप वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पत्थरबाजी की गयी. पत्थरबाजी की वजह से ट्रेन का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया. घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ ने मामले की जांच करते हुए एक नाबालिग को हिरासत में ले लिया. उससे पूछताछ की, तो उसने बताया कि खेल-खेल में पत्थर फेंक दिया था.

नाबालिग को आरपीएफ ने चाईबासा कोर्ट में पेश किया

इसके बाद आरपीएफ ने नाबालिग को हिरासत में लेते हुए चाईबासा रेलवे कोर्ट में प्रस्तुत किया. चूंकि आरोपी नाबालिग था, चाईबासा रेलवे कोर्ट ने उसे सरायकेला जुवेनाइल कोर्ट में पेश करने के लिए कहा. जुवेनाइल कोर्ट में पेश किये जाने पर कोर्ट ने उसे बेल बांड पर छोड़ दिया.

Stone Pelting on Vande Bharat: घटना 15 अगस्त को शाम 4:00 बजे हुई

घटना 15 अगस्त 2025 को शुक्रवार शाम करीब 4:00 की है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन राउरकेला से हावड़ा जा रही थी. जैसे ही ट्रेन बालिगुमा के पास पहुंची, नाबालिग ने पत्थर फेंका, जिससे ट्रेन के C2 कोच के 62-63 नंबर सीट का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

जुवेनाइल कोर्ट ने बेल बांड पर नाबालिग को छोड़ा

सीनी के आरपीएफ प्रभारी शैलेश चंद ने बताया कि मामले पर केस दर्ज करते हुए नाबालिग को जुवेनाइल कोर्ट में प्रस्तुत किया गया, जहां से अदालत द्वारा बेल बांड पर उसे छोड़ दिया गया. उन्होंने कहा कि ट्रेन पर पत्थरबाजी करने वालों पर रेलवे की ओर से कड़ी कार्रवाई की जायेगी.

इसे भी पढ़ें

फिर भावुक हुई नेमरा की माटी, शिबू सोरेन के संस्कार भोज में राजनाथ सिंह, बाबा रामदेव समेत उमड़ी लाखों लोगों की भीड़

शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन पंचतत्व में विलीन, जमशेदपुर के घोड़ाबांधा में 5:30 बजे हुआ अंतिम संस्कार

‘शिबू सोरेन अमर रहे’ के नारे से गूंजा नेमरा गांव, लोग बोले- झारखंडियों के दिलों में हमेशा जीवित रहेंगे दिशोम गुरु

बिहार के रहने वाले एसआई अरुण कुमार सिंह सरायकेला-खरसावां में मृत मिले

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >