सरायकेला : सरायकेला-खरसावां पुलिस ने प्रोजेक्ट डिवाइस अभियान के तहत जुलाई माह में 30 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए. एसपी मनोज स्वर्गियारी ने बताया कि सीइआइआर पोर्टल के माध्यम से जिलेभर में विशेष अभियान चलाकर मोबाइलों की बरामदगी की गयी. सत्यापन के बाद सभी फोन संबंधित धारकों को लौटाए गए, जिससे लोगों ने पुलिस के प्रयास की सराहना की. एसपी ने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा.
प्रोजेक्ट डिवाइस : गुम हुए 30 मोबाइल बरामद, पुलिस ने मालिकों को लौटाये

एसपी मनोज स्वर्गियारी | Prabhat Khabar Network
Copied link
सरायकेला पुलिस ने प्रोजेक्ट डिवाइस अभियान के तहत 30 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को सौंप दिए हैं. पुलिस का यह विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा.