खरसावां: उत्क्रमित उच्च विद्यालय कृष्णापुर में मनायी गयी मुंशी प्रेमचंद जयंती, साहित्य अध्ययन का लिया संकल्प

खरसावां के उत्क्रमित उच्च विद्यालय कृष्णापुर में मुंशी प्रेमचंद की जयंती मनाई गई। छात्रों और शिक्षकों ने उनके साहित्य को पढ़ने का संकल्प लिया।

खरसावां. खरसावां के उत्क्रमित उच्च विद्यालय कृष्णापुर में हिंदी साहित्य के महान कथाकार मुंशी प्रेमचंद की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनायी गयी. कार्यक्रम का आयोजन दामोदर सदन की अगुवाई में किया गया. शुरुआत दीप प्रज्वलित कर एवं मुंशी प्रेमचंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गयी. इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं, सदन कप्तानों तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.

विशेष प्रार्थना सभा को संबोधित करते हुए हिंदी शिक्षक विश्वजीत कुमार सतपथी ने मुंशी प्रेमचंद के जीवन एवं साहित्य पर विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने बताया कि 31 जुलाई 1880 को वाराणसी के निकट लमही गांव में जन्मे प्रेमचंद का मूल नाम धनपत राय श्रीवास्तव था. उन्होंने प्रारंभ में नवाब राय नाम से उर्दू में लेखन किया और बाद में प्रेमचंद नाम से हिंदी साहित्य को नई दिशा दी.

उन्होंने कहा कि प्रेमचंद ने 300 से अधिक कहानियां और अनेक उपन्यास लिखे, जिनमें भारतीय समाज की वास्तविक तस्वीर देखने को मिलती है. उनकी रचनाएं सामाजिक समानता, मानवता और शोषित वर्ग की आवाज को सशक्त रूप से प्रस्तुत करती हैं.

शिक्षक शैलेश कुमार तिवारी ने कहा कि प्रेमचंद की रचनाएं विश्व साहित्य की अमूल्य धरोहर हैं और आज भी समाज को नई सोच प्रदान करती हैं. उन्होंने विद्यार्थियों से प्रेमचंद के साहित्य का नियमित अध्ययन करने की अपील की.

कार्यक्रम के दौरान छात्र रोशन हेंब्रम, राजा प्रधान, देव प्रधान तथा छात्राएं लक्ष्मी साहु, सखीना लोहार और यशोमती नापित ने मुंशी प्रेमचंद के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर अपने विचार रखे. वहीं उनके जीवन और साहित्य पर आधारित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका संचालन छात्र प्रतीक प्रधान ने किया.

कार्यक्रम में प्रभारी प्रधानाध्यापक मनोज कुमार, नूतन रानी, महादेव मुंडा, प्रभा कुमारी, रणवीर महतो, गीता महतो, रेणुका महतो, योगेंद्र महतो, अमरीश पुरती, सुभाष चंद्र तांती सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शचिंद्र कुमार दाश

शचिंद्र कुमार दाश प्रभात खबर के वरीय संवाददाता हैं और हिंदी पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। वे झारखंड और ओडिशा की राजनीति, प्रशासन, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकार, कानून-व्यवस्था तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग करते हैं। इसके साथ ही कला, भाषा, संस्कृति, आध्यात्म और समसामयिक विषयों पर लेखन में उनकी विशेष रुचि है। नई जानकारियां जुटाना और उन्हें प्रमाणिक तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाना उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, शिक्षा, खेल, पर्यावरण, साहित्य, संस्कृति से जुड़े विषयों को समेटती है। शचिंद्र कुमार दाश ग्राउंड रिपोर्टिंग पर विशेष जोर देते हैं। वे घटनास्थल पर पहुंचकर तथ्यों के आधार पर समाचार प्रस्तुत करने तथा आम लोगों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का प्रयास करते हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >