सरायकेला-खरसावां के कुशपुतुल गांव में घुसा जंगली हाथी, रातभर दहशत में रहे ग्रामीण

Seraikela Kharsawan: कुशपुतुल गांव में देर रात जंगली हाथी के घुस आने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई. हाथी काफी देर तक गांव और सड़क किनारे घूमता रहा, जिसके बाद ग्रामीणों ने मशक्कत कर उसे जंगल की ओर खदेड़ा.इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

कुशपुतुल गांव में घुसा जंगली हाथी

चांडिल से हिमांशु गीप की रिपोर्ट 

Seraikela Kharsawan : झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह प्रखंड अंतर्गत कुशपुतुल सिरका (बड़तल) रोड साइड गांव में शनिवार देर रात झुंड से बिछड़ा एक जंगली हाथी के प्रवेश से अफरा-तफरी मच गई. देर रात हाथी अचानक गांव में घुस आया, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई. 

ग्रामीणों ने मशक्कत कर हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा

झुंड से बिछड़ा जंगली हाथी तेतलो टोल प्लाजा होते हुए एनएच 32 टाटा – पुरुलिया मार्ग पार कर कुशपुतल- सिरका – बड़तल के आस पास घूमता रहा. ग्रामीणों ने बताया कि वन विभाग की ओर से समय पर कोई ठोस व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों को खुद ही मोर्चा संभालना पड़ा. टॉर्च की रोशनी और काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा. 

ग्रामीणों में दहशत, बड़ा हादसा होने का खतरा

घटना के दौरान किसी भी समय बड़ा जान-माल का नुकसान हो सकता था. हाथी के गांवों के आसपास घूमने से ग्रामीणों और किसानों में आक्रोश का माहौल है.

हाथी प्रभावित क्षेत्र घोषित करने और निगरानी बढ़ाने की मांग

लोगों ने प्रशासन से कुशपुतुल समेत आसपास के इलाकों को हाथी संवेदनशील क्षेत्र घोषित करने, नियमित गश्ती, स्थायी निगरानी व्यवस्था और फसल क्षति पर त्वरित मुआवजा देने की मांग की है. स्थानीय समाजसेवी समीर कुमार महतो ने लोगों से रात के समय सतर्क रहने, टॉर्च का उपयोग गैर हाथी की सूचना तुरंत प्रशासन को देने की अपील की है.

यह भी पढ़ें: भीषण गर्मी में बिजली आपूर्ति दुरुस्त रखने का निर्देश, JBVNL निदेशक ने किया सबस्टेशनों का निरीक्षण

यह भी पढ़ें: झारखंड में बालू को लेकर बड़ा खेल, स्टॉक यार्ड में बालू ही नहीं तो नीलामी का टेंडर कैसे निकाला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >