Kharsawan: मॉडल स्कूल के छात्र समीर बेहरा ने नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप में जीता गोल्ड

Kharsawan: मजदूर माता-पिता के एक होनहार बेटे समीर बेसरा ने नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप 2025-26 में गोल्ड मेडल जीतकर अपने गांव का मान बढ़ाया है.

शचिंद्र कुमार दाश
Kharsawan: मणिपुर की राजधानी इंफाल में 14 से 18 जनवरी 2026 तक आयोजित 69वीं नेशनल स्कूल गेम्स आर्चरी चैंपियनशिप 2025-26 में मॉडल स्कूल खरसावां के समीर बेहरा ने गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया है. झारखंड से रिकर्व टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए समीर बेहरा ने यह गोल्ड जीता. समीर बेहरा से सुरभी पाल के साथ मिक्स टीम इवेंट में मणिपुर को हराकर गोल्ड मेडल हासिल की. समीर बेहरा की इस उपलब्धि पर मॉडल स्कूल खरसावां के शिक्षकों ने बधाई दी है. खरसावां के कुम्हारसाही गांव निवासी समीर बेहरा मॉडल स्कूल खरसावां में 12वीं आर्ट्स का छात्र है.

समीर के मां और पिता करते हैं मजदूरी

समीर बेहरा के पिता इंद्रजीत बेहरा एवं माता संजू बेहरा दोनों मजदूरी करते हैं. सीमित संसाधनों के बावजूद समीर तीरंदाजी के खेल में बेहतर प्रदर्शन करते आ रहा है. समीर बेहरा इससे पहले भी अंडर-14 और अंडर-17 वर्ग में दो बार राष्ट्रीय स्तर की तीरंदाजी प्रतियोगिता में झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व किया है. स्कूल की प्रभारी प्रधानाचार्या बासुमति मिश्रा ने कहा कि समीर तीरंदाजी के साथ-साथ पढ़ाई में भी अच्छा प्रदर्शन करता है. समीर की इच्छा है कि भविष्य में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर भारत का नाम विश्व स्तर पर गौरवान्वित करे.

स्कूल में खुशी का माहौल

इस लक्ष्य को पाने के लिए वह कक्षा 8वीं से ही नियमित अभ्यास करता आ रहा है. उन्होंने बताया कि स्कूल पहुंचने पर समीर बेहरा का भव्य स्वागत किया जाएगा. पूरे स्कूल में खुशी का माहौल है. स्कूल की शिक्षिका शशिबाला बागे, शिक्षक जीडी महन्त, सतीश सेन प्रधान, प्रभात कुमार महतो, विकास चन्द्र महतो, बासंती महतो, सुनीता महतो, चंदन कुमार महतो, प्रियतम सिंह, पुष्पा महतो, सुनीता देवी सहित अन्य शिक्षकों एवं कर्मियों ने समीर बेहरा के उज्जवल भविष्य की कामना की.

ये भी पढ़ें…

धुस्का, रुगड़ा की सब्जी और चना-घुघनी, Vande Bharat ट्रेन में यात्रियों को मिलेगा अब झारखंडी खाने का स्वाद

रांची में दो गुटों के बीच भिड़ंत: जमीन विवाद में पिस्का मोड़ के पास फायरिंग, 3 घायल, 10 हिरासत में

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amleshnandan sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >