World Indigenous Day: साहिबगंज में 0 से 6 साल तक के 55022 बच्चे, एसटी के 3,08,343 और आदिम जनजाति के 35717 छात्र

विश्व आदिवासी दिवस पर जानिए साहिबगंज में आदिवासियों की जनसंख्या, सरकारी योजनाओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी।

World Indigenous Day: झारखंड के साहिबगंज जिले में अनुसूचित जनजाति की कुल आबादी 308343 है. इसमें पुरुष 153435, महिला 154908 है. वहीं शून्य से 06 वर्ष का कुल 55022 बच्चे हैं, जिसमें 27754 बच्चे व 27268 बच्चियां है. जिले में कुल 66522 घर अनुसूचित जनजाति के हैं, जिसमें रूरल क्षेत्र में 65234 घरों में 150205 पुरुष व 151725 महिला कुल 301930 लोग रहते हैं. वहीं अर्बन क्षेत्र में 1288 घरों में 3230 पुरुष व 3183 महिलाएं कुल जनगणना के अनुसार जिले में आदिम जनजाति के 35717 लोग हैं. जिले में माल, सौरिया, संताल, विरोह, पहाड़िया 6413 लोग रहते हैं. आदिवासी पर शोध कर रहे डॉ सुरेन्द्रनाथ तिवारी ने कहा कि जिला में अनुसूचित जनजाति की कुल आबादी के आंकडा के तहत मूलभुत सुविधा की जरूरत है. शिक्षा व स्वास्थ्य पर कार्य करना होगा.

आदिम जनजाति के उत्थान को लेकर चल रही हैं योजनाएं

आदिम जनजाति समुदाय के उत्थान के लिए धुमकुड़िया कला केंद्र हाउस निर्माण 127, बिरसा मुंडा आवास योजना 170, मांझी थान व जाहेरथान की घेराबंदी 91 सौदर्यीकरण, तालाब निर्माण व जीर्णोद्धार किया जा रहा है. संजय कुमार दास, निदेशक, समेकित जनजातीय विकास अभिकरण साहिबगंज जिले में 13 हजार 94 पीटीजी कार्डधारी हैं, जिसे प्रत्येक माह समय पर राशन मुहैया कराया जा रहा है. लाभुकों को अनाज घर-घर पहुंचाकर दिया जा रहा है. शत-प्रतिशत अनाज वितरण किया गया है. अमर जॉन आइन्द, प्रभारी डीएसओ, साहिबगंज


छात्रवृत्ति योजना का लाभ

  • वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत अनुसूचित जनजाति के 19808 छात्र-छात्राओं को 370.27 लाख रुपये
  • अनुसूचित जाति के 10214 छात्र/छात्राओं को 197.00 लाख एवं पिछड़ी जाति के 123124 छात्र-छात्राओं को 2292.25 लाख रुपये
  • कुल-153146 छात्र-छात्राओं को 2859.52 लाख रूपये मात्र का भुगतान

क्या कहते हैं अधिकारी?

समेकित जनजातीय विकास अभिकरण के निदेशक संजय कुमार दास ने बताया साहेबगंज में वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत 1,53,146 छात्र-छात्राओं को 28.59 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया. इनमें एसटी के 19,808, एससी के 10,214 और पिछड़ी जाति के 1,23,124 विद्यार्थी शामिल हैं. पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति में 5,577 विद्यार्थियों को 4.88 करोड़ रुपये मिले. 2025-26 में एससी के 119 विद्यार्थियों को 8.64 लाख रुपये का भुगतान हुआ, जबकि एसटी और पिछड़ी जाति का आवंटन लंबित है. साइकिल वितरण योजना में 20,330 के लक्ष्य के विरुद्ध 19,940 साइकिल मिलीं, जिनमें 10,366 वितरित की गईं. स्वास्थ्य सहायता योजना में 269 लाभुकों को 12.49 लाख रुपये दिए गए.

आदिम जनजाति की प्रखंडवार आबादी



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुनील ठाकुर

साहिबगंज : सुनील ठाकुर वर्ष 1999 से प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने एक वर्ष तक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए भी कार्य किया है. शिक्षा, अपराध और संताल परगना में पहाडिया जनजाति जैसे विषयों पर उनकी विशेष पकड़ रही है तथा इन मुद्दों पर लगातार रिपोर्टिंग करते रहे हैं. कला, संस्कृति एवं साहित्य में उनकी गहरी रुचि है. वर्ष 2006 से साहिबगंज में जिला संवाददाता व ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >