किसानों को 50 फीसदी अनुदान पर 11 लैंपस के माध्यम से मिलेगा बीज

जिले के तीन लैंपस को प्राप्त हो चुका है बीज

साहिबगंज.प्री मानसून के दस्तक के साथ ही जिला सहकारिता विभाग को प्रथम फेज में 850 क्विंटल धान का बीज प्राप्त हो चुका है. विभाग के अनुसार जिला सहकारिता विभाग ने 4000 क्विंटल धान बीज को आवंटित करने का लक्ष्य रखा है. इसी क्रम में प्रथम चरण में बीज का आगमन हो गया है. जिला अंतर्गत तीन ब्लॉक के लैंपस वितरण हेतु आवंटित किया है, जिसमें बरहेट प्रखंड को 250 क्विंटल, पतना प्रखंड को 300 क्विंटल, बरहरवा प्रखंड को 300 क्विंटल प्रथम चरण में बीज दिया गया है. इससे सीधा किसान बीज खरीद सकता है, जो 50% के अनुदान राशि में प्राप्त होगा. बीज का मूल्य 1950 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है, जो 50% है. यानि 3900 प्रति क्विंटल के हिसाब से 50% का मूल्य ही किसानों को देना है. जानकारी के अनुसार हर दो दिन से तीन दिनों के दौरान दूसरा खेप भी विभाग को प्राप्त हो जाएगा. इसके लिए विभाग कंपनी को भुगतान कर चुकी है. 15 दिनों के अंदर आवंटित 4000 क्विंटल बीज विभाग को प्राप्त हो जाएगा. प्रथम चरण में 11 लैंपस के माध्यम से किसानों को बीज उपलब्ध करायी जाएगी. उसके बाद धीरे-धीरे सभी लैंपस के माध्यम से किसानों को बीज मिलेगी. जिला सहकारिता पदाधिकारी महादेव मुर्मू ने बताया कि आवंटन मिलने में विलंब हुआ है, नहीं तो इससे पहले ही हम लोग बीच किसानों को बांट देते. प्रथम चरण का बीज प्राप्त हो गया है. 15 दिनों के दौरान लक्ष्य के अनुरूप बीज प्राप्त हो जाएगा. किसानों से अनुरोध होगा कि जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध करायी जा रही बीज प्राप्त करें. इससे भविष्य में लाभ मिलेगा. यदि किसी प्रकार का नुकसान होता है, तो विभाग द्वारा क्लेम किया जा सकता है. बाजार से खरीदने वाले बीज का कोई क्लेम नहीं होता है. प्री मानसून के दस्तक के साथ ही जिला सहकारिता विभाग को प्रथम फेज में 850 क्विंटल धान का बीज प्राप्त हो चुका है. विभाग के अनुसार जिला सहकारिता विभाग ने 4000 क्विंटल धान बीज को आवंटित करने का लक्ष्य रखा है. इसी क्रम में प्रथम चरण में बीज का आगमन हो गया है. जिला अंतर्गत तीन ब्लॉक के लैंपस वितरण हेतु आवंटित किया है, जिसमें बरहेट प्रखंड को 250 क्विंटल, पतना प्रखंड को 300 क्विंटल, बरहरवा प्रखंड को 300 क्विंटल प्रथम चरण में बीज दिया गया है. इससे सीधा किसान बीज खरीद सकता है, जो 50% के अनुदान राशि में प्राप्त होगा. बीज का मूल्य 1950 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है, जो 50% है. यानि 3900 प्रति क्विंटल के हिसाब से 50% का मूल्य ही किसानों को देना है. जानकारी के अनुसार हर दो दिन से तीन दिनों के दौरान दूसरा खेप भी विभाग को प्राप्त हो जाएगा. इसके लिए विभाग कंपनी को भुगतान कर चुकी है. 15 दिनों के अंदर आवंटित 4000 क्विंटल बीज विभाग को प्राप्त हो जाएगा. प्रथम चरण में 11 लैंपस के माध्यम से किसानों को बीज उपलब्ध करायी जाएगी. उसके बाद धीरे-धीरे सभी लैंपस के माध्यम से किसानों को बीज मिलेगी. जिला सहकारिता पदाधिकारी महादेव मुर्मू ने बताया कि आवंटन मिलने में विलंब हुआ है, नहीं तो इससे पहले ही हम लोग बीच किसानों को बांट देते. प्रथम चरण का बीज प्राप्त हो गया है. 15 दिनों के दौरान लक्ष्य के अनुरूप बीज प्राप्त हो जाएगा. किसानों से अनुरोध होगा कि जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध करायी जा रही बीज प्राप्त करें. इससे भविष्य में लाभ मिलेगा. यदि किसी प्रकार का नुकसान होता है, तो विभाग द्वारा क्लेम किया जा सकता है. बाजार से खरीदने वाले बीज का कोई क्लेम नहीं होता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >