पूर्व विधायक अनंत ओझा को मिली जान से मारने की धमकी

बंग्लादेश घुसपैठ का मामला उठाने पर दी धमकी

साहिबगंज. बांग्लादेशी घुसपैठ का मुद्दा उठाने पर पूर्व विधायक राजमहल अनंत ओझा को तरह-तरह की धमकियां मिली है. पूर्व विधायक ने नगर थाने में आवेदन दिया है. जिक्र है कि उनके मोबाइल पर जान से मारने की धमकी मिली है. उन्होंने नगर थाने में शिकायत दर्ज करायी है. बताया कि 16 फरवरी की शाम को मोबाइल पर अज्ञात नंबर 8645327148 से कॉल आया. मिस्ड कॉल देखकर वापस फोन किया.तो दूसरी तरफ से गाली-गलौज शुरू हो गई. बताया कि कॉल करने वाला बार-बार कह रहा था कि वह बांग्लादेशी मुद्दे पर आवाज उठाना बंद करें, नहीं तो जान से मार दिया जायेगा. उन्होंने घटना की सूचना नगर थाना प्रभारी और पुलिस अधीक्षक को दी. मामले की उच्च स्तरीय जांच और अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की है. उन्होंने मुख्यमंत्री, गृह सचिव, पुलिस महानिदेशक, उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक को भी जानकारी दी है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. नगर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि आवेदन मिला है. जांच कर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >