बुद्ध पूर्णिमा पर राजमहल उत्तरवाहिनी गंगा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Sahibganj News: बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर हजारों की संख्या में आदिवासी और गैर आदिवासी श्रद्धालुओं ने राजमहल उत्तर वाहिनी गंगा में आस्था की डुबकी लगाई. राजमहल अनुमंडल मुख्यालय के अलावे  बोरियो, बरहेट, लिट्टीपाड़ा और सुंदर पहाड़ी जैसे क्षेत्रों से श्रद्धालु पहुंचे थे. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

राजमहल से दीप सिंह की रिपोर्ट

Sahibganj News: झारखंड के एकमात्र साहिबगंज जिला अंतर्गत राजमहल में उत्तरवाहिनी गंगा प्रवाहित होती है. मान्यता के अनुसार उत्तर वाहिनी गंगा में स्नान कर गंगा पूजन का विशेष महत्व है. बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर शुक्रवार को हजारों की संख्या में आदिवासी और गैर आदिवासी श्रद्धालुओं ने राजमहल उत्तर वाहिनी गंगा में आस्था की डुबकी लगाई और मां गंगा की पूजा अर्चना किया. 

सांस्कृतिक और धार्मिक एकता की अनोखी मिसाल 

श्रद्धालुओं का सैलाब सांस्कृतिक और धार्मिक एकता का एक सुंदर उदाहरण है. विशेष रूप से साफा होड़ समुदाय  की भागीदारी और उनकी परंपराएं इस आयोजन को और भी खास बनाती हैं. आदिवासी और गैर-आवासी समुदायों का एक साथ गंगा में ‘आस्था की डुबकी’ लगाना क्षेत्र की सामाजिक समरसता को दर्शाता है. साफा होड़ समुदाय द्वारा अपने धर्मगुरुओं के सानिध्य में गंगा पूजन करना और फिर अखाड़ा लगाकर मरांग बुरु की आराधना करना उनकी गहरी आध्यात्मिक जड़ों को प्रकट करता है. 

इन घाटों पर लोगों ने किया स्नान 

राजमहल में गंगा का ‘उत्तर वाहिनी’ (उत्तर की ओर बहना) होना धार्मिक दृष्टि से अत्यंत शुभ माना जाता है, यही कारण है कि बुद्ध पूर्णिमा जैसे मौके पर यहां स्नान का महत्व और भी बढ़ जाता है. झारखंड की यह जीवंत संस्कृति और प्रकृति के प्रति समर्पण वास्तव में प्रेरणादायक है. राजमहल के सुर्यदेवघाट, गुदाराघाट, संगत घाट, कालीघाट और महाजनटोली घाट में श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया. गंगा स्नान को लेकर पूजन सामग्री की खूब बिक्री हुई. 

यह भी पढ़ें: झारखंड ट्रेजरी घोटाला: 8 मई को बोकारो पहुंचेगी डॉ. अमिताभ की हाई लेवल कमेटी, 6 साल के रिकॉर्ड खंगालने की तैयारी

यह भी पढ़ें: IIM कोलकाता सिखाएगा व्यापार के गुर: झारखंड की 50 हजार महिला उद्यमियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >