राष्ट्रीय महिला आयोग ने साहिबगंज में बच्ची से छेड़छाड़ मामले की सुनवाई की

सखी वन सेंटर जुड़े मामले की 19 जनवरी को फिर से होगी सुनवाई

साहिबगंज

राष्ट्रीय महिला आयोग ने साहिबगंज जिलांतर्गत सखी वन स्टॉप सेंटर से जुड़े मामले का स्वतः संज्ञान लिया और सोमवार को मामले की सुनवाई की. राष्ट्रीय महिला आयोग, दिल्ली के कार्यालय में वन स्टॉप सेंटर में रह रही एक नाबालिग बच्ची के साथ छेड़खानी और उसकी प्रतिष्ठा भंग करने के प्रयास से संबंधित आरोप बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष पर लगाया गया था. इस गंभीर प्रकरण की सुनवाई के दौरान साहिबगंज से पहुंचे अपर समाहर्ता गौतम कुमार भगत, डीएसपी विजय कुमार कुशवाहा एवं जिरवाबाडी थानाप्रभारी सह आइओ शशि सिंह के साथ आयोग के पदाधिकारियों ने विस्तृत चर्चा की. आयोग ने पूरे मामले को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए अब तक की गयी जांच, प्रशासनिक कार्रवाई और संस्थागत व्यवस्था की समीक्षा की. सुनवाई के दौरान जांच में कई स्तर पर दुर्व्यवस्था सामने आने की बात भी रखी गई, जिस पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने कड़ी नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए. हालांकि, आयोग को अभी इस घटना से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारियां उपलब्ध नहीं हो सका है. इसी कारण राष्ट्रीय महिला आयोग ने मामले की अगली सुनवाई 19 जनवरी को पुनः निर्धारित की है. आयोग को विश्वास है कि अगली सुनवाई में जिला के वरीय अधिकारी सभी बिंदुओं पर पूर्ण तथ्यों, रिपोर्ट और दस्तावेजों के साथ उपस्थित होंगे, ताकि दोषियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके. राष्ट्रीय महिला आयोग ने दोहराया कि नाबालिग बच्चियों की सुरक्षा, सम्मान और गरिमा से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. बेटियों का सम्मान ही हमारी पहचान है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABDHESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

गलवान के वीरों की शौर्यगाथा के बीच याद किये गये शहीद कुंदन

आम महोत्सव में किसानों ने बताया बागवानी से जिंदगी में आये बदलाव

बरहरवा ::: ......हिरणपुर गांव की समस्याओं को लेकर भाजपा नेता ने ग्रामीणों से किया संवाद-बिजली और पेयजल संकट प्रमुख मुद्दा, उपायुक्त से मिलने जाएगा शिष्टमंडलप्रतिनिधि, बरहेटप्रखंड क्षेत्र की हिरणपुर पंचायत अंतर्गत हिरणपुर गांव में भाजपा नेता मंडल मुर्मू ने ग्रामीणों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की. कार्यक्रम का नेतृत्व करण मरांडी ने किया. संवाद के दौरान ग्रामीणों ने गांव में व्याप्त मूलभूत सुविधाओं की कमी से अवगत कराया. मंडल मुर्मू ने बताया कि हिरणपुर गांव के अंतर्गत प्रधान टोला, जामुन टोला, जाहिर टोला, चौकीदार टोला, घुटू टोला, खाटू टोला और कोचा टोला सहित कुल सात टोले आते हैं. उन्होंने कहा कि प्रधान टोला को छोड़कर शेष छह टोलों में अब तक बिजली की सुविधा नहीं पहुंच सकी है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसके अलावा गांव में पेयजल संकट भी एक गंभीर समस्या बना हुआ है. मंडल मुर्मू ने बताया कि इन समस्याओं के समाधान के लिए ग्राम प्रधान के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल शीघ्र ही साहिबगंज के उपायुक्त से मुलाकात कर उन्हें स्थिति से अवगत कराएगा तथा आवश्यक कार्रवाई की मांग करेगा. इस अवसर पर बबलू किस्कू, गंगा मुर्मू, सुनीता हांसदा, लाडो हेंब्रम सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे.

प्रत्येक व्यक्ति छह माह पर एलबेंडाजोल की गोली अवश्य लें

यह भी पढ़ें >