गंगा का जलस्तर बढ़ा तो बढ़ी दहशत:राजमहल में कटाव से घर-जमीन बचाने की चिंता

गंगा का जलस्तर बढ़ने से राजमहल के गदाई दियारा, रामबचन टोला में कटाव गंभीर. ग्रामीण घर-जमीन की सुरक्षा को लेकर चिंतित. प्रशासन से मदद की गुहार.

प्रतिनिधि, राजमहल: प्रखंड क्षेत्र में गंगा का जलस्तर बढ़ने के साथ बाढ़ और कटाव की स्थिति भी गंभीर होती जा रही है. बाढ़ एवं कटाव प्रभावित इलाकों की स्थिति का जायजा लेने के लिए गुरुवार को अंचल निरीक्षक प्रवीण कुमार के नेतृत्व में टीम ने गदाई दियारा, रामबचन टोला समेत आसपास के क्षेत्रों का दौरा किया. टीम ने प्रभावित इलाकों में पहुंचकर ग्रामीणों से बातचीत की और बाढ़ व कटाव से उत्पन्न समस्याओं की जानकारी ली.

जलस्तर बढ़ने से कटाव को लेकर ग्रामीण चिंतित

ग्रामीणों ने बताया कि गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि के साथ कई स्थानों पर कटाव भी हो रहा है. सिल्लू टोला, रामबचन टोला समेत आसपास के इलाकों में कटाव को लेकर ग्रामीणों में चिंता बनी हुई है. कटाव के कारण गंगा किनारे रहने वाले लोगों को अपने घर और जमीन की सुरक्षा की चिंता सता रही है.

जलस्तर बढ़ने से आवागमन समेत दैनिक कार्यों में भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों ने प्रशासन से कटाव रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की.

यह भी पढ़ें:

साहिबगंज-हावड़ा इंटरसिटी में जुड़ेंगे 3 AC कोच:यात्रियों को बड़ी राहत, चेंबर ने जताया आभार

सिल्लू टोला में कटाव का भी लिया जायजा

दौरे के दौरान राजस्व उप निरीक्षक सेत माल्टो एवं अंचल अमीन अजय कुमार महतो ने सिल्लू टोला में हो रहे कटाव का निरीक्षण किया. मौके पर मुखिया प्रतिनिधि संजय मंडल और वार्ड सदस्य सुदाम मंडल मौजूद थे. जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों को क्षेत्र में हो रहे कटाव की स्थिति और ग्रामीणों की परेशानियों से अवगत कराया.

अंचल निरीक्षक प्रवीण कुमार ने कहा कि बाढ़ एवं कटाव प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति पर प्रशासन की लगातार नजर है. निरीक्षण के दौरान प्राप्त जानकारी और वर्तमान स्थिति से वरीय अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा. जरूरत के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

टीम ने गदाई दियारा, रामबचन टोला, सिल्लू टोला समेत अन्य बाढ़ एवं कटाव प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया. निरीक्षण के बाद प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति की जानकारी अंचल कार्यालय को उपलब्ध करायी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दीप सिंह

दीप सिंह , 25 मार्च 2010 से प्रभात खबर से जुड़े हैं। रिपोर्टर के रूप में प्रभात खबर में कार्य शुरू किए। 2015 में राजमहल कार्यालय का मॉडेम प्रभारी बनाया गया। कई महत्वपूर्ण एक्सक्लूसिव, पड़ताल और जन समस्या की खबर पर बेहतर कार्य करने का मौका मिला। बीच के अंतराल में वर्ष 2018 से 5 अगस्त 2023 तक दैनिक हिंदुस्तान अखबार में राजमहल से कार्य किए। पुनः 12 अगस्त 2023 से अबतक वर्तमान में राजमहल मॉडेम कार्यालय के प्रभारी के रूप में कार्य कर रहा हूं। प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक दोनों ही प्लेटफार्म पर बेहतर कार्य करने का अवसर प्राप्त हो रहा है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >