Rajmahal News: दूसरी सोमवारी से पहले 54 फीट की भव्य कांवर यात्रा ने बढ़ायी श्रद्धा

सावन की दूसरी सोमवारी पर राजमहल में 54 फीट की विशाल कांवर यात्रा निकाली गई। बोरियो के श्रद्धालुओं ने गंगाजल लेकर शिवगादी धाम के लिए प्रस्थान किया।


राजमहल से शत्रुधन हजारी की रिपोर्ट

राजमहल: सावन की दूसरी सोमवारी पर राजमहल स्थित उत्तरवाहिनी गंगा तट पर हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगायी. सूर्यदेव घाट पर श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर गंगाजल भरा और भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए शिवगादी धाम की ओर रवाना हुए. इस दौरान बोरियो से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने 54 फीट की विशाल, भव्य एवं दिव्य सनातन कांवर यात्रा निकाली, जिसे देखने के लिए घाट पर भारी संख्या में लोग जुटे. बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा. बोरियो के कांवरियों द्वारा पिछले चार वर्षों से लगातार इस विशाल कांवर यात्रा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. श्रद्धालुओं ने बताया कि यह यात्रा केवल धार्मिक आस्था ही नहीं, बल्कि सनातन परंपरा और श्रद्धा का प्रतीक है, जिसे बोरियो के कांवरिये पिछले चार साल से निरंतर निभा रहे हैं.

चार साल से निभायी जा रही परंपरा, बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या

बोरियो से आए कांवरियों ने बताया कि पिछले चार वर्षों से वे राजमहल की उत्तरवाहिनी गंगा से गंगाजल उठाकर शिवगादी धाम में जलाभिषेक करने जाते हैं. इस दौरान वे राजमहल से गंगाजल लेकर तीनपहाड़, बोरियो, पंचकठिया और बरहेट होते हुए मिनी बाबा धाम के नाम से प्रसिद्ध शिवगादी धाम पहुंचते हैं. बढ़ती आस्था ने इस परंपरा को और भव्य बना दिया है, क्योंकि हर साल श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है.

भीड़ के कारण मंगलवार को होता है जलाभिषेक

कांवरियों का कहना है कि सावन की सोमवारी पर शिवगादी धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ होती है, जिसके कारण 54 फीट लंबी विशाल कांवर को मंदिर तक ले जाने में परेशानी होती है. इसी वजह से कांवरिया मंगलवार की सुबह शिवगादी धाम पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का गंगाजल से जलाभिषेक करते हैं. यह आयोजन अपनी भव्यता और आस्था के लिए जाना जाता है, जिसमें हर वर्ष नई संख्या में श्रद्धालु इस सनातन परंपरा का हिस्सा बन रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: छात्र आंदोलन पर CM हेमंत सोरेन का बड़ा संदेश- न्याय मिलेगा, दोषियों को कठोर सजा मिलेगी

महत्वपूर्ण हाइलाइट्स

  • सावन की दूसरी सोमवारी पर जलार्पण के लिए राजमहल के सूर्यदेव घाट पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर गंगाजल भरा.
  • बोरियो से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने 54 फीट की भव्य और दिव्य सनातन कांवर यात्रा निकाली.
  • कांवरिये राजमहल से तीनपहाड़, बोरियो, पंचकठिया और बरहेट होते हुए शिवगादी धाम पहुंचते हैं.
  • सोमवारी की भारी भीड़ के कारण 54 फीट कांवर का जलाभिषेक मंगलवार सुबह किया जाएगा.
  • बोरियो के कांवरियों द्वारा पिछले चार सालों से यह विशाल कांवर यात्रा लगातार आयोजित की जा रही है.

इसे भी पढ़ें: World Indigenous Day: जल-जंगल-जमीन के संरक्षण को लेकर छात्रों ने निकाली जागरूकता रैली


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुमन सौरभ

सुमन सौरभ पिछले एक दशक से अधिक समय से प्रभात खबर में सीनियर उपसंपादक और वर्तमान में रुरल डेस्क इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। प्रिंट पत्रकारिता का 15 वर्षों से अधिक का समृद्ध अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत झारखंड के देवघर से रांची एक्सप्रेस में रिपोर्टिंग के साथ की, जहां जमीनी मुद्दों और जनसरोकार से जुड़ी खबरें लिखी. इसके बाद दैनिक हिन्दुस्तान में रिपोर्टर के रूप में निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित से जुड़े विषयों पर प्रभावी रिपोर्टिंग की। वर्ष 2013 में प्रभात खबर से जुड़कर रिपोर्टिंग की जिम्मेदारी संभाली। बाद में डेस्क पर सीनियर उपसंपादक के रूप में कंटेंट क्रिएशन, न्यूज प्लानिंग, कंटेंट आइडिया और संपादन के क्षेत्र में अपनी विश्लेषणात्मक दृष्टि और संपादकीय कौशल का प्रभाव छोड़ा। पाठकों की रुचि और बदलते मीडिया परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना प्रमुख विशेषता रही है। डेस्क पर लंबे समय तक कार्य करते हुए अनेक महत्वपूर्ण समाचारों का लेखन, संपादन और प्रस्तुतीकरण किया तथा निष्पक्ष, सटीक और प्रभावी पत्रकारिता के प्रति अपनी निरंतर प्रतिबद्धता निभाई। आधुनिक पत्रकारिता की गहरी समझ के साथ ही डिजिटल और तकनीकी पक्षों में भी दक्ष हैं।
विशेषज्ञता: राजनीति, खेल, अपराध (क्राइम), करंट अफेयर्स और रिपोर्टिंग। तथ्यों पर आधारित, संतुलित और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता।
पत्रकारिता अनुभव: प्रिंट मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >