Raj Mahal Assembly Election: 'हर साल एक लाख बेरोजगारों को मिलेगी नौकरी', बोले अनंत ओझा, नहीं बना मानिकचक गंगापुल तो नहीं मागूंगा वोट

Raj Mahal Assembly Election: बीजेपी प्रत्याशी अनंत कुमार ओझा ने प्रदेश की महागठबंधन की सरकार पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि, यह सरकार जनता को ठगने का काम कर रही है. उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनती है तो हर साल एक लाख बेरोजगारों को नौकरी मिलेगी.

Raj Mahal Assembly Election: राजमहल, दीप सिंह- राजमहल के बालू प्लॉट में बीजेपी प्रत्याशी अनंत कुमार ओझा ने एक चुनावी सभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने प्रदेश की महागठबंधन सरकार पर जमकर हमला किया. उन्होंने कहा कि अगर इस बार प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनती है तो हर साल राज्य में एक लाख बेरोजगार लोगों को नौकरी दी जाएगी. बीजेपी प्रत्याशी अनंत कुमार ओझा ने कहा कि क्षेत्र में बीजेपी शासन के दौरान मॉडल कॉलेज के निर्माण सहित कई विकास कार्य किए गए.

जनता को ठग रही है महागठबंधन सरकार- अनंत कुमार

बीजेपी प्रत्याशी अनंत कुमार ओझा ने प्रदेश की महागठबंधन की सरकार पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि, यह सरकार जनता को ठगने का काम कर रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि जमीनी स्तर पर कोई भी काम नहीं होता दिख रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प और गारंटी है कि क्षेत्र में विकास जरूर होगी. उन्होंने कहा कि मैं स्थानीय मुद्दा से अवगत कराते हुए यहां विकास के बचे हुए कार्यों को कराऊंगा.

‘तो वोट मांगने नहीं आउंगा’- अनंत कुमार ओझा

बीजेपी प्रत्याशी अनंत कुमार ओझा ने कहा कि 2024 से 2029 के बीच अगर गंगा पुल का निर्माण नहीं होता है तो मैं दोबारा आप लोगों के बीच वोट मांगने नहीं आऊंगा. उन्होंने कहा कि मैं लगातार राजमहल मानिकचक गंगापुल निर्माण के लिए प्रयासरत हूं. बंद पड़े चाइना क्ले फैक्ट्री को भी चालू करने का प्रयास किया जाएगा ताकि क्षेत्र में रोजगार सृजन हो सके. बता दें, राजमहल से बीजेपी प्रत्याशी अनंत कुमार ओझा ने आज नामांकन दाखिल किया है. इस दौरान एनडीए के कई नेता वहीं मौजूद रहे.

Also Read: Kodarma Assembly Election: तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर किया जोरदार हमला, कहा- झारखंड को कर दिया बदहाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >