साहिबगंज. रिवर थाना के बाद साहिबगंज को जल्द ही ट्रैफिक थाने की सौगात मिलेगी. इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा गया है. प्रस्ताव पर मोहर लगते हैं साहिबगंज में ट्रैफिक थाना का शुभारंभ होगा. जाम की समस्या से शहरवासी परेशान रहते हैं. कॉलेज रोड हो या स्टेशन चौक परिसर या फिर पटेल चौक या फिर टमटम स्टैंड हर वक्त जाम लगता है. दरअसल, कुछ समय से शहर में इ-रिक्शा की संख्या में वृद्धि हो गयी है. इस कारण ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ गयी है. सीवरेज या जलापूर्ति योजना को लेकर शहर की सड़कों की सूरत भी खराब है. लोगों को सबसे अधिक परेशानी साहिबगंज पूर्वी रेलवे गेट और ग्रीन होटल मोड़ पर होती है. यहां ट्रैफिक व्यवस्था नहीं रहने के चलते लोगों को यहां प्रतिदिन जाम में फंसना पड़ता है. 50 होमगार्ड के जिम्मे होगी शहर की ट्रैफिक व्यवस्था शहर की चरमराती ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने की शुरू की जायेगी. इसके लिए जिला और पुलिस प्रशासन की ओर से साहिबगंज में ट्रैफिक थाना स्थापित करने का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा गया है. इसकी मंजूरी मिलते हैं. यहां ट्रैफिक थाना शुरू किया जायेगा. शहर में प्रतिदिन जाम की समस्या से लोगों को निजात मिल सके. ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए उपाय के स्तर पर 50 होमगार्ड की सैलरी पर आने वाले खर्च की रिपोर्ट भी सरकार को भेजी गयी है. जाम से निजात दिलाने के लिए प्रशासन की ओर से सेमिनार का आयोजन भी करने की योजना है. ताकि सेमिनार के माध्यम से लोगों को जाम से निबटने और ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया जा सके. क्या कहते हैं एसपी साहिबगंज की ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने की दिशा में यहां ट्रैफिक थाना स्थापित करने का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा गया है. इसकी मंजूरी मिलते ही यहां ट्रैफिक थाना स्थापित कर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त की जायेगी. अमित कुमार सिंह, एसपी
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
