जिला स्तरीय एनएचएम, चौकीदार नियुक्ति परीक्षा का रिजल्ट प्रकाशित, दौड़ जल्द: डीसी

जिला स्तरीय एनएचएम, चौकीदार नियुक्ति परीक्षा का रिजल्ट प्रकाशित, दौड़ जल्द: डीसी

संवाददाता, साहिबगंज चौकीदार नियुक्ति के लिए 19 जनवरी को आयोजित परीक्षा के बाद गठित टीम के सदस्यों द्वारा रिजल्ट को सावधानीपूर्वक जांच कर बुधवार को प्रकाशित कर दिया गया है. इसे एनआईसी में अपलोड कर दिया गया है, जिसे कोई भी अभ्यर्थी देख सकता है. यह जानकारी डीसी हेमंत सती ने दी. उन्होंने बताया कि 6376 अभ्यर्थियों ने आवेदन दिया था, जिनमें से 5697 ने परीक्षा दी. जांच के क्रम में 944 अभ्यर्थी सफल हुए हैं, जबकि 315 अभ्यर्थियों का चयन किया जाना है. दौड़ के लिए जल्द ही तिथि की घोषणा की जाएगी. उन्होंने बताया कि सामान्य अभ्यर्थियों के लिए कट-ऑफ अंक 34, खेल कोटा में 26, महिला यूआर में 31, पीएच यूआर में 21, एसटी में 27, खेल कोटा एसटी में 19, महिला एसटी में 25, पीएच एसटी में 17, ईबीसी में 33 और ईडब्ल्यूएस में 18 रखा गया है. चौकीदार नियुक्ति हेतु साहेबगंज जिले में प्रकाशित विज्ञापन संख्या-01/2024 के अनुरूप लिखित परीक्षा में कुल प्राप्त अंकों के आधार पर श्रेणीवार रिक्त पदों की संख्या के करीब तीन गुना अभ्यर्थियों को शारीरिक जांच के लिए सफल घोषित किया गया है. आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के अंतर्गत पर्याप्त संख्या में अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं होने के कारण इस श्रेणी में तीन गुना अभ्यर्थियों को सफल घोषित नहीं किया जा सका है. हालांकि, अन्य सभी वर्गों में रिक्तियों के तीन गुना अभ्यर्थियों को शारीरिक जांच के लिए सफल घोषित किया गया है. क्षैतिज आरक्षण के अंतर्गत महिला, खेलकूद कोटा एवं निशक्त श्रेणी से संबंधित आरक्षण विज्ञापन की शर्तों के अनुसार उपलब्धता के आधार पर प्रदान किया गया है. आदिम जनजाति कोटि के अभ्यर्थियों के लिए 2 प्रतिशत आरक्षण के तहत कुल 09 अभ्यर्थियों का परीक्षाफल प्रकाशित किया जाना है, जबकि अनुसूचित जनजाति के अंतर्गत कुल 13 आदिम जनजाति अभ्यर्थी स्वतः चयनित हुए हैं. साहिबगंज जिले में हुई परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी की सूची केन्द्र का कोड- परीक्षा केन्द्र का नाम- विद्यार्थी की संख्या- उपस्थित लोगी की संख्या 10- संत जेवियर्स स्कूल हिन्दी साहिबगंज- 491-375 11- रेलवे उच्च विद्यालय साहिबगंज – 364-327 12- केन्द्रीय विद्यालय साहिबगंज – 164-149 13- मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका विद्यालय पोखरिया, साहिबगंज- 364-344 14- उत्क्रमित नगरपालिका कन्या उच्च विद्यालय साहिबगंज- 214-190 15- जवाहर नवोदय विद्यालय साहिबगंज – 284-261 16- संध्या इंटर विद्यालय साहिबगंज – 464-422 17- प्रोभिडेंस स्कूल साहिबगंज – 464-435 18- संत जेवियर्स स्कूल अंग्रेजी साहिबगंज – 774-696 19- राजस्थान इंटर विद्यालय साहिबगंज- 264-246 20- पोलिटेक्निक कॉलेज साहिबगंज – 444-392 21- पब्लिक उच्च विद्यालय साहिबगंज- 304-258 22 – उत्क्रमित मध्य विद्यालय बडा पंचगढ बोरियो – 264-243 23- साहिबगंज महाविद्यालय साहिबगंज- 464-406 24- उत्क्रमित उच्च विद्यालय सोतीचौकी पांगढो बोरियो- 324-285 25- प्लस टू उच्च विद्यालय कोदरजन्ना साहिबगंज- 364-341 26- उत्क्रमित उच्च विद्यालय पुलिस लाईन बोरियो साहिबगंज- 204-181 27- संत जोसेफ स्कूल साहिबगंज – 161-146 कुल अभ्यर्थी- 6376-5697

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >