फरक्का में NH-12 पर दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

फरक्का में NH-12 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई. अज्ञात वाहन ने टक्कर मार कर फरार हो गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतक की पहचान करने का प्रयास कर रही है.

प्रतिनिधि, फरक्का : फरक्का थाना क्षेत्र के अकूड़ा स्थित भारत पेट्रोल पंप के समीप सोमवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-12 पर सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गयी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया.

फरक्का से धूलियान जा रहा था युवक

बताया जाता है कि मोटरसाइकिल सवार युवक फरक्का से धूलियान की ओर जा रहा था. इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार वाहन ने उसकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी. हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई.

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलते ही फरक्का थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिये जंगीपुर अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने बताया कि मृतक युवक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है.

फरार वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

दुर्घटना के बाद फरार वाहन और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी गयी है. पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी है. समाचार लिखे जाने तक मृतक युवक के परिजन से संपर्क नहीं हो पाया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash Jaiswal

विकास जायसवाल तिलका मांझी विश्वविद्यालय, भागलपुर से पढ़ाई पूरी करने के बाद पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। जनसरोकार, खोजी खबरों, सामाजिक मुद्दों, क्राइम और स्वास्थ्य से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाने में अनुभवी हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >