पीएम श्री कस्तूरबा विद्यालय में एसएमसी का गठन, प्रीति देवी बनीं अध्यक्ष

पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बोरियो में विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन किया गया. प्रीति देवी अध्यक्ष और ममता देवी उपाध्यक्ष चुनी गईं.

बोरियो। पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, बोरियो में आमसभा के माध्यम से विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) का गठन किया गया. समिति के अध्यक्ष पद पर प्रीति देवी एवं उपाध्यक्ष पद पर ममता देवी का चयन किया गया.

20 सदस्यीय विद्यालय प्रबंधन समिति में वार्डन अनिता कुमारी, दो शिक्षक, स्थानीय मुखिया रोजी माल्टो, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कमली माल्टो सहित माता-पिता एवं अभिभावक सदस्यों का चयन किया गया.

समिति गठन की प्रक्रिया पर्यवेक्षक माखन लाल यादव, बीआरपी एवं राजेश कुमार भगत, बीआरपी बोरियो की उपस्थिति में पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई. प्रक्रिया पूरी होने के बाद गठित समिति का प्रतिवेदन बीआरसी बोरियो को उपलब्ध करा दिया गया.

नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रीति देवी ने कहा कि विद्यालय के बेहतर प्रबंधन, सदस्यों के साथ समन्वय एवं छात्राओं के हित में पूरी जिम्मेदारी और प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाएगा. समिति का उद्देश्य विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाने के साथ छात्राओं के सर्वांगीण विकास में सहयोग करना है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुनील ठाकुर

साहिबगंज : सुनील ठाकुर वर्ष 1999 से प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने एक वर्ष तक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए भी कार्य किया है. शिक्षा, अपराध और संताल परगना में पहाडिया जनजाति जैसे विषयों पर उनकी विशेष पकड़ रही है तथा इन मुद्दों पर लगातार रिपोर्टिंग करते रहे हैं. कला, संस्कृति एवं साहित्य में उनकी गहरी रुचि है. वर्ष 2006 से साहिबगंज में जिला संवाददाता व ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >