जेएसएलपीएस की रैंकिंग में बरहरवा का दमदार प्रदर्शन, बोरियो प्रथम तो पतना तीसरे स्थान पर

जेएसएलपीएस ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए जिलास्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की, जिसमें प्रखंडों की रैंकिंग घोषित की गई. इस रैंकिंग में बोरियो पहले, बरहरवा दूसरे और पतना तीसरे स्थान पर रहे. उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रखंडों को शील्ड देकर सम्मानित किया गया.

प्रतिनिधि, बरहरवा : जेएसएलपीएस की ओर से जिला मिशन प्रबंधन इकाई के परिसर में शुक्रवार को वित्तीय वर्ष 2025-26 की जिलास्तरीय समीक्षा बैठक एवं प्रखंड रैंकिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसकी अध्यक्षता राज्य कार्यालय रांची से पहुंचे कार्यक्रम प्रबंधक अखिलेश्वर मिश्रा ने की.

बैठक में मासिक प्रगति रिपोर्ट एवं लोकोस पोर्टल पर उपलब्ध आंकड़ों के आधार पर जिले के विभिन्न प्रखंडों में संचालित योजनाओं एवं गतिविधियों की समीक्षा की गयी.

विभिन्न गतिविधियों की प्रगति का हुआ मूल्यांकन

बैठक में एसएमआईबी, कृषि एवं गैर-कृषि आजीविका, सामाजिक विकास एवं समावेशन, डीडीयू-जीकेवाई तथा आरसेटी सहित विभिन्न गतिविधियों की प्रगति का मूल्यांकन किया गया.

जिला निगरानी एवं मूल्यांकन प्रबंधक रवि शंकर ने विभिन्न प्रदर्शन संकेतकों के आधार पर प्रखंडवार प्रगति की विस्तृत प्रस्तुति दी.

बोरियो प्रथम, बरहरवा को दूसरा स्थान

समीक्षा के बाद जारी प्रखंड रैंकिंग में बोरियो ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि बरहरवा प्रखंड को द्वितीय स्थान मिला. वहीं, पतना प्रखंड तीसरे स्थान पर रहा.

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रखंड सम्मानित

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रखंडों को शील्ड देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम प्रबंधक अखिलेश्वर मिश्रा एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक मतीन तारिक ने बरहरवा के बीपीएम मो. फैज आलम को द्वितीय स्थान की शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया.

टीम ने जतायी खुशी, बेहतर प्रदर्शन का लिया संकल्प

बरहरवा प्रखंड को रैंकिंग में दूसरा स्थान मिलने पर जेएसएलपीएस की पूरी टीम ने खुशी जतायी. टीम के सदस्यों ने कहा कि यह उपलब्धि सामूहिक प्रयास और योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन का परिणाम है. साथ ही आगामी वित्तीय वर्ष में और बेहतर प्रदर्शन करते हुए प्रखंड को अग्रणी स्थान पर लाने का संकल्प लिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash Jaiswal

विकास जायसवाल तिलका मांझी विश्वविद्यालय, भागलपुर से पढ़ाई पूरी करने के बाद पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। जनसरोकार, खोजी खबरों, सामाजिक मुद्दों, क्राइम और स्वास्थ्य से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाने में अनुभवी हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >