पोकलेन व हाइवा चालक के साथ मारपीट, हाथ तोड़ा

दो युवकों को थाने लाकर जिरवाबाड़ी पुलिस कर रही पूछताछ

साहिबगंज

जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत सिदो–कान्हू स्टेडियम में गुलाबी कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा स्टेडियम के आधुनिकीकरण का कार्य चल रहा था. इसी दौरान करम पहाड़ व शेरगढ़ पहाड़ निवासी कुछ लोग अचानक मौके पर पहुंचे. कार्य का विरोध करने लगे. आरोप है कि विरोध कर रहे लोगों ने बांस, लाठी-डंडे और पत्थरों से पोकलेन चालक व हाइवा चालक पर हमला कर दिया. इस हमले में पोकलेन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की सूचना मिलते ही जिरवाबाड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसके बाएं हाथ की हड्डी टूटने की पुष्टि की है. पुलिस के पहुंचते ही जमीन का दावा कर रहे अधिकांश लोग मौके से फरार हो गये, हालांकि पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाना ले आयी है. चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत लूतीडीह बागरा निवासी पीड़ित प्रयाग साव ने बताया कि वह पोकलेन से मिट्टी कटाई का कार्य कर रहा था. इसी दौरान दो युवक पहाड़ से नीचे उतरे, जिनमें से एक ने पोकलेन के शीशे पर पत्थर फेंका, जबकि दूसरे ने बांस से उस पर हमला कर दिया. बचाव के दौरान उसके बायें हाथ में गंभीर चोट आयी. जब सहयोगी हाइवा चालक शहाबुद्दीन मोमिन बीच-बचाव के लिए पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गयी. थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल इस मामले में आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. आवेदन मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी. फिलहाल पुलिस हिरासत में लिए गए दो युवकों से पूछताछ कर रही है. हमलावर स्वयं को जमीन का मालिक बताकर कार्य का विरोध कर रहे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABDHESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

गलवान के वीरों की शौर्यगाथा के बीच याद किये गये शहीद कुंदन

आम महोत्सव में किसानों ने बताया बागवानी से जिंदगी में आये बदलाव

बरहरवा ::: ......हिरणपुर गांव की समस्याओं को लेकर भाजपा नेता ने ग्रामीणों से किया संवाद-बिजली और पेयजल संकट प्रमुख मुद्दा, उपायुक्त से मिलने जाएगा शिष्टमंडलप्रतिनिधि, बरहेटप्रखंड क्षेत्र की हिरणपुर पंचायत अंतर्गत हिरणपुर गांव में भाजपा नेता मंडल मुर्मू ने ग्रामीणों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की. कार्यक्रम का नेतृत्व करण मरांडी ने किया. संवाद के दौरान ग्रामीणों ने गांव में व्याप्त मूलभूत सुविधाओं की कमी से अवगत कराया. मंडल मुर्मू ने बताया कि हिरणपुर गांव के अंतर्गत प्रधान टोला, जामुन टोला, जाहिर टोला, चौकीदार टोला, घुटू टोला, खाटू टोला और कोचा टोला सहित कुल सात टोले आते हैं. उन्होंने कहा कि प्रधान टोला को छोड़कर शेष छह टोलों में अब तक बिजली की सुविधा नहीं पहुंच सकी है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसके अलावा गांव में पेयजल संकट भी एक गंभीर समस्या बना हुआ है. मंडल मुर्मू ने बताया कि इन समस्याओं के समाधान के लिए ग्राम प्रधान के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल शीघ्र ही साहिबगंज के उपायुक्त से मुलाकात कर उन्हें स्थिति से अवगत कराएगा तथा आवश्यक कार्रवाई की मांग करेगा. इस अवसर पर बबलू किस्कू, गंगा मुर्मू, सुनीता हांसदा, लाडो हेंब्रम सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे.