Jharkhand Election 2024: बोले शिवराज सिंह चौहान- 'घुसपैठियों की सरकार रही तो तबाह हो जाएगा झारखंड'

Jharkhand Election 2024: साहिबगंज में आयोजित एक चुनावी सभा में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने झारखंड सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि अगर झारखंड में घुसपैठियों की सरकार रही तो झारखंड तबाह हो जाएगा.

Jharkhand Election 2024: केंद्रीय कृषि मंत्री और झारखंड विधानसभा चुनाव में बीजेपी के प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को साहिबगंज में चुनावी सभा की. मंच से उन्होंने झारखंड सरकार पर जमकर हमला बोला. झारखंड की गठबंधन सरकार पर उन्होंने बांग्लादेशी घुसपैठियों को शरण देने का आरोप लगाया. शिवराज सिंह ने कहा कि ये घुसपैठिये आदिवासियों की जमीन हड़प रहे हैं.

घुसपैठियों की सरकार रही तो तबाह हो जाएगा झारखंड- शिवराज

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में अगर घुसपैठियों की सरकार रही तो झारखंड तबाह हो जाएगा. शिवराज सिंह चौहान साहिबगंज के रेलवे जेनरल इंस्टीट्यूट मैदान में सभा कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने लोगों से भाजपा प्रत्याशी अनंत ओझा को वोट देने की अपील की. उन्होंने कहा कि ‘मैं आपसे कहने आया हूं कि झारखंड खतरे में है. रोटी, बेटी, माटी खतरे में है. भोगनाडीह में घुसपैठियों का कब्जा हो गया है. घुसपैठिये आदिवासी बेटियों को बहला-फुसलाकर उनसे शादी कर उनकी जमीन पर कब्जा कर रहे हैं.’

घट रही है झारखंड में आदिवासियों की संख्या- शिवराज सिंह चौहान

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि झारखंड में आज यह स्थिति हो गई है कि आदिवासियों की जनसंख्या घट रही है. उनकी जनसंख्या 44 फीसदी से घटकर 28 फीसदी रह गई है. चौहान ने कहा कि ‘अगर प्रदेश में घुसपैठियों की सरकार रही तो झारखंड पर घुसपैठियों का कब्जा हो जाएगा. झारखंड बर्बाद हो जाएगा’.

Also Read: Jharkhand Election 2024: राहुल गांधी ने ‘एक हैं तो सेफ हैं’ नारे का उड़ाया मजाक, समझाया’ कौन एक और कौन सेफ’!

घुसपैठियों को बसा रही है हेमंत सरकार- शिवराज सिंह

शिवराज सिंह ने आरोप लगाया कि हेमंत सरकार घुसपैठियों को संरक्षण दे रही है. सरकार बांग्लादेशी घुसपैठियों को बसाने के लिए उनका आधार कार्ड, वोटर कार्ड और राशन कार्ड बनवा रही है. आज घुसपैठियों के घरों पर जेएमएम का झंडा लहरा रहा है. मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम ने कहा कि ‘साहिबगंज और राजमहल के लोगों, मैं चेतावनी देने आया हूं. यह कहने आया हूं कि बचा लो अपने साहिबगंज और राजमहल को’. उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही बांग्लादेशी घुसपैठियों को बांग्लादेश वापस भेजा जाएगा.

मैं मामा भी हूं और भैया भी- शिवराज सिंह

अपने भाषण के अंत में शिवराज सिंह ने कहा कि ‘मैं मंत्री ही नहीं मामा और भैया भी हूं’. उन्होने कहा कि आप लोग अनंत ओझा को वोट दीजिए. आपका मामा फिर साहिबगंज आएगा. अनंत ओझा भाजपा का वर्तमान ही नहीं भविष्य भी हैं. अनंत ओझा जीतें ताकि क्षेत्र में ‘अनंत’ विकास भी चलता रहे. मौके पर भाजपा नेता रामानंद साह, चंद्रभान शर्मा, कुमारी गरिमा साह, गौतम यादव,रामदरश यादव, धर्मेंद्र कुमार, कुंदन साह, संजय पटेल,विनोद चौधरी,अमित आर्यन सहित बीजेपी नेता समेत बड़ी संख्या में आम लोग मौजूद थे.

Also Read: Jharkhand Chunav 2024: तीन पहाड़ में गरजे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, कहा- बीजेपी की सरकार बनी तो बंद होगी गौ हत्या

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >