जनमन आवास योजना के लिए 3500 रुपए घूस ले रहे थे पंचायत सचिव, एसीबी ने दबोचा

Janman Awas Yojana: साहिबगंज जिले के बरहेट में एक पंचायत सचिव को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने गिरफ्तार किया है. पंचायत सचिव ने पीएम जनमन आवास योजना के लाभुक से 7500 रुपए की रिश्वत मांगी थी. लाभुक से 3500 रुपए रिश्वत लेते एसीबी ने उसे गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद प्रखंड कार्यालय में हड़कंप मच गया.

Janman Awas Yojana| बरहेट (साहिबंगज), नागराज साहा : साहिबगंज जिला अंतर्गत बरहेट प्रखंड क्षेत्र के बरमसिया पंचायत के पंचायत सचिव संतोष कुमार को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने गुरुवार (24 जुलाई 2025)को बरहेट प्रखंड कार्यालय परिसर से 3,500 रुपए घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. झारखंड सरकार की ओर से जनमन आवास योजना के तहत सुनील मालतो को आवास की स्वीकृति प्रदान की गयी थी. इसके बाद प्रथम किस्त का भुगतान लाभुक को प्राप्त हुआ. शेष भुगतान के लिए जिओ टैग करने के नाम पर 7,500 रुपए की पंचायत सचिव ने रिश्वत मांगी.

इसे भी पढ़ें : Cabinet Decision: उग्रवादी घटना में या सीमा पर शहीद होने वाले झारखंड के अर्द्धसैनिक बल के कर्मियों के आश्रित को मिलेगी सरकारी नौकरी

सुनील मालतो की शिकायत पर एसीबी ने की कार्रवाई

सुनील मालतो ने मामले की शिकायत एसीबी दुमका से की. एसीबी कि टीम ने शिकायत की जांच करने के बाद गुरुवार को बरहेट प्रखंड कार्यालय के समीप छापामारी करते हुए पंचायत सचिव संतोष कुमार को 3,500 रुपए घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. एसीबी की टीम उसे गिरफ्तार करने के बाद दुमका अपने कार्यालय ले गयी. वहीं आगे की पूछताछ की गयी.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बरहरवा निवासी है पंचायत सचिव संतोष कुमार

बरहेट बरमसिया पंचायत में कार्यरत पंचायत सचिव संतोष कुमार मूल रूप से साहिबगंज जिले के बरहरवा नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 रतनपुर का निवासी है. एसीबी की इस कार्रवाई के बाद बरहेट प्रखंड कार्यालय परिसर में हड़कंप मच गया.

इसे भी पढ़ें

झारखंड में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 13 जिलों में भारी बारिश-वज्रपात की चेतावनी

झारखंड में डीजीपी की नियुक्ति के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में इस दिन होगी सुनवाई

गुरुजी ने कई जंग जीती है, ये जंग भी जीतेंगे, शिबू सोरेन की तबीयत पर बोले हेमंत सोरेन

अटल मोहल्ला क्लिनिक का नाम अब मदर टेरेसा एडवांस हेल्थ क्लिनिक होगा, कैबिनेट का फैसला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >