बरहेट में विशेष एचआईवी जांच शिविर, 93 लोगों की हुई जांच : तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव

बरहेट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगे विशेष एचआईवी जांच शिविर में 93 लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई. इनमें से तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. संक्रमित पाए गए मरीजों की पहचान गोपनीय रखी गई है और उन्हें मुफ्त इलाज की सलाह दी गई है.

प्रतिनिधि, बरहेट : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहेट के परिसर में शुक्रवार को विशेष एचआईवी जांच शिविर लगाया गया. शिविर में कुल 93 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गयी, जिसमें से तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है.

संक्रमित मरीजों की पहचान रखी गयी गोपनीय

संक्रमित पाये गये तीनों मरीजों की पहचान को पूरी तरह गोपनीय रखते हुए उन्हें आगे के मुफ्त इलाज के लिए जरूरी दवाएं और सलाह दी गयी है.

बीमारी की समय पर पहचान मुख्य उद्देश्य

चिकित्सा प्रभारी डॉ. पंकज कर्मकार ने बताया कि इस कैंप का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को जागरूक करना और समय पर बीमारी की पहचान करना है.

स्वास्थ्यकर्मियों ने निभायी भूमिका

शिविर को सफल बनाने में डॉक्टर अंकित कुमार, मंथन टीआई के प्रोजेक्ट मैनेजर अपूर्व महतो, आईसीडीसी काउंसलर बसंत महतो, पीयर एजुकेटर कंचन देवी और आउटरीच वर्कर मो. महताब अंसारी शामिल हुए.

जांच और इलाज को लेकर किया जागरूक

डॉ. पंकज कर्मकार ने लोगों से अपील की है कि एचआईवी से डरने या इसे छुपाने की जरूरत नहीं है. सही समय पर जांच और नियमित इलाज से संक्रमित व्यक्ति भी आम लोगों की तरह सामान्य और लंबा जीवन जी सकता है.

मौके पर बीपीएम सरोजिनी केरकेट्टा व अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash Jaiswal

विकास जायसवाल तिलका मांझी विश्वविद्यालय, भागलपुर से पढ़ाई पूरी करने के बाद पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। जनसरोकार, खोजी खबरों, सामाजिक मुद्दों, क्राइम और स्वास्थ्य से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाने में अनुभवी हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >