रेजिन आर्ट से आत्मनिर्भर बनेंगी महिलाएं, 30 प्रतिभागियों ने लिया कौशल विकास प्रशिक्षण

मंडरो फॉसिल्स पार्क में जलज परियोजना के तहत महिलाओं व गंगा प्रहरियों को चार दिवसीय रेजिन आर्ट प्रशिक्षण दिया गया. 30 प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण लेकर आत्मनिर्भरता और गंगा संरक्षण की दिशा में कदम बढ़ाया.

मंडरो। प्रखंड अंतर्गत मंडरो फॉसिल्स पार्क परिसर में भारतीय वन्यजीव संस्थान की जलज परियोजना के तहत क्षेत्रीय महिलाओं एवं गंगा प्रहरियों के लिए आयोजित चार दिवसीय रेजिन आर्ट कौशल विकास प्रशिक्षण का सफलतापूर्वक समापन हुआ. प्रशिक्षण का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना, उनके कौशल का विकास करना तथा जैव विविधता एवं गंगा नदी संरक्षण के प्रति जागरूक करना था.

प्रशिक्षण लेते महिलाएं व गंगा प्रहरि सदस्य | Prabhat Khabar Network

रेजिन आर्ट से सजावटी वस्तुएं बनाने का प्रशिक्षण

प्रशिक्षण में कुल 30 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. इस दौरान प्रतिभागियों ने रेजिन आर्ट से चाबी का रिंग, गले का लॉकेट, कान का झुमका, फोटो फ्रेम, हाथ की चूड़ी सहित विभिन्न सजावटी वस्तुएं बनाने का प्रशिक्षण लिया और उन्हें तैयार भी किया.

चार दिवसीय प्रशिक्षण देते पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network

प्रशिक्षण के बाद प्रतिभागियों को मिला प्रमाण पत्र

समापन समारोह में सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित किए गए. प्रशिक्षण के सफल आयोजन में साहिबगंज के वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रबल गर्ग, मंडरो वनरक्षी अंकित कुमार झा एवं मंडरो फॉसिल्स पार्क परिसर के सदस्यों का सहयोग रहा.

जलज परियोजना की टीम रही मौजूद

प्रशिक्षण में भारतीय वन्यजीव संस्थान के जलज परियोजना से मौसमी मजूमदार (प्रोजेक्ट एसोसिएट-1), प्रियंका कुमारी (ट्रेनर), कौस्तुभ वर्मा (प्रोजेक्ट असिस्टेंट), बरुण कुमार मंडल (प्रोजेक्ट असिस्टेंट), बादल हेंब्रम (फील्ड असिस्टेंट), फिलिप मुर्मू (गंगा प्रहरी) सहित अन्य लोग उपस्थित रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुनील ठाकुर

साहिबगंज : सुनील ठाकुर वर्ष 1999 से प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने एक वर्ष तक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए भी कार्य किया है. शिक्षा, अपराध और संताल परगना में पहाडिया जनजाति जैसे विषयों पर उनकी विशेष पकड़ रही है तथा इन मुद्दों पर लगातार रिपोर्टिंग करते रहे हैं. कला, संस्कृति एवं साहित्य में उनकी गहरी रुचि है. वर्ष 2006 से साहिबगंज में जिला संवाददाता व ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >