ऑटो चालक पर प्राथमिकी दर्ज

ऑटो चालक पर प्राथमिकी दर्ज

प्रतिनिधि, राजमहल तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के गोविंद हांसदा ने एक ऑटो चालक पर तेज और लापरवाह वाहन चलाने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है. उन्होंने बताया कि 15 फरवरी 2025 को दोपहर 2:30 बजे उनके पिताजी ऑटो (रजिस्ट्रेशन संख्या जेएच 18एन 9088) से राजमहल से तीनपहाड़ अपने घर लौट रहे थे. हेमा पुल के पास ऑटो (रजिस्ट्रेशन संख्या जेएच 18पी 8424) से टकरा गया, जिससे उनके पिताजी गंभीर रूप से घायल हो गए. इस मामले में राजमहल थाना में कांड संख्या 60/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस जांच में जुटी है और दूसरे पक्ष की कंचन देवी के बयान पर भी मामला दर्ज किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >