उधवा प्रखंड में किसानों को मिले मधुमक्खी पालन के यंत्र

उधवा प्रखंड में किसानों को मिले मधुमक्खी पालन के यंत्र

प्रतिनिधि, उधवा उद्यान विकास योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 में उधवा प्रखंड के मध्य प्यारपुर पंचायत में 26 किसानों के बीच मधुमक्खी पालन बक्सा एवं मधु निकासी यंत्र का वितरित किया गया. इस कार्यक्रम में पंचायत की मुखिया रेशमा बीवी, जिला उद्यान पदाधिकारी अमितेश रंजन एवं सहायक मिट्टी रसायनज्ञ अभिजीत शर्मा ने संयुक्त रूप से वितरित किया. जिला उद्यान पदाधिकारी ने बताया कि मधुमक्खी पालन लघु एवं सीमांत किसानों के लिए आय का अच्छा साधन है.यह कम लागत वाला घरेलू उद्योग है और पर्यावरण को भी लाभ पहुंचाता है.उन्होंने कहा कि चयनित पंचायतों में मधुमक्खी पालन को बढ़ावा दिया जाएगा, और भविष्य में बड़े पैमाने पर उत्पादन होने पर किसानों के समूह को सहकारिता के तहत पंजीकरण कराकर उनके उत्पादों की ब्रांडिंग और विपणन किया जाएगा.इस अवसर पर उद्यान विभाग के अधिकारी प्रेम पासवान, कुड्डस शेख सहित लाभार्थी किसान एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित थे.उद्यान विभाग की इस पहल से किसानों को अतिरिक्त आय का अवसर मिलेगा और जिले में मधु उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >