सभी सीओ सरकारी जमीन पर से अवैध अतिक्रमण हटायें : डीसी

जिला समन्वय समिति की बैठक

साहिबगंज. समाहरणालय सभागार में सोमवार को डीसी हेमंत सती की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक हुई. बैठक में जिले के विकास कार्यों, विधि व्यवस्था, खनन, स्वास्थ्य, सड़क सुरक्षा आदि की प्रगति की समीक्षा की गयी. बैठक में एसपी अमित कुमार सिंह, डीएफओ प्रबल गर्ग मौजूद रहे. डीसी ने अवैध खनन, ईंट भट्ठा संचालन और बालू उठाव पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया. उन्होंने सभी सीओ को सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए. बैठक में सड़क निर्माण की अद्यतन स्थिति की समीक्षा करते हुए डीसी ने संबंधित विभाग को कार्यों में तेजी लाने और सड़क की गुणवत्ता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा मानकों के पालन पर बल दिया. जिला कारा एवं न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी बैठक में विशेष चर्चा की गई. डीसी ने मुलाकातियों के रजिस्टर पर निगरानी रखने, जेल के वार्डों में नियमित छापेमारी करने और सुरक्षा मानकों को मजबूत करने को कहा. उन्होंने कारा परिसर में आम की बागवानी करने, कैदियों को स्किल ट्रेनिंग देने और उन्हें खेती में व्यस्त रखने के लिए भी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिए. स्वास्थ्य की समीक्षा के दौरान डीसी ने मुख्यमंत्री रखरखाव योजना के तहत हो रहे निर्माण कार्यों और चिकित्सीय खर्च की जानकारी ली. सभी बीडीओ को निर्देश दिया कि वे रोगी कल्याण समिति की नियमित बैठक करें. बिजली की समीक्षा करते हुए डीसी ने नये विद्युत कनेक्शन देने के लिए युद्ध स्तर कार्य करने को कहा. बैठक में जिले की विधि व्यवस्था पर भी चर्चा की गयी. डीसी ने थाना दिवस को सुचारू रूप से संचालित करने और आम जनों की शिकायतों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा. बैठक में उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा, परियोजना निदेशक आइटीडीए संजय कुमार दास, अपर समाहर्ता गौतम भगत, सिविल सर्जन प्रवीण कुमार संथालिया, अनुमंडल पदाधिकारी राजमहल सदानंद महतो, कार्यपालक दंडाधिकारी प्रमोद आनंद, जिला खनन पदाधिकारी कृष्ण कुमार किस्कू, जिला आपूर्ति पदाधिकारी झुनू कुमार मिश्रा, जिला योजना पदाधिकारी अनूप कुमार, समाज कल्याण पदाधिकारी चित्रा यादव, जिला शिक्षा अधीक्षक कुमार हर्ष समेत सभी बीडीओ, सीओ, थाना प्रभारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >