तालझारी. श्रावण के पावन माह में महाराजपुर स्थित मोतीझरना के बाबा मोतीनाथ धाम शिव मंदिर में श्रद्धालुओं का आना लगातार जारी है. मंगलवार को पश्चिम बंगाल सहित विभिन्न क्षेत्रों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचे और भगवान शिव के शिवलिंग पर जलार्पण कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की.
शिवभक्तों ने किया जलार्पण
श्रद्धालुओं ने बाबा मोतीनाथ धाम पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया और सुख-समृद्धि की कामना की. मंदिर परिसर में दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ रही. श्रावण माह को लेकर आसपास के क्षेत्रों में भी भक्तिमय माहौल बना हुआ है.
प्राकृतिक सुंदरता को कैमरे में किया कैद
पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने दोस्तों और परिवार के साथ मोतीझरना के हरे-भरे प्राकृतिक दृश्यों का आनंद लिया. लोगों ने यहां की खूबसूरत वादियों और जलप्रपात के आसपास सेल्फी ली और प्राकृतिक नजारों को अपने कैमरे में कैद किया.
रोज पहुंच रहे श्रद्धालु
मोतीझरना विकास समिति के सदस्यों ने बताया कि श्रावण माह में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु महाराजपुर पहुंच रहे हैं. मंगलवार को भी पश्चिम बंगाल सहित आसपास के विभिन्न क्षेत्रों से शिवभक्त मोतीझरना शिव मंदिर पहुंचे और भगवान शिव का जलार्पण कर पूजा-अर्चना की.
