स्वतंत्रता दिवस से पहले स्टेडियम की बदहाली दूर कराने की मांग, नागरिक मंच ने ईओ को सौंपा ज्ञापन

बरहरवा में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर नागरिक मंच के सदस्यों ने कार्यपालक पदाधिकारी से मुलाकात कर स्टेडियम की समस्याओं के समाधान की मांग की।

बरहरवा: बरहरवा नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत स्वामी विवेकानंद क्रीड़ांगण परिसर में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर शनिवार को नागरिक मंच के सदस्यों ने नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी दीपक कुमार से मुलाकात की. इस दौरान मंच के सदस्यों ने स्टेडियम में व्याप्त विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया तथा समारोह से पूर्व समस्याओं के समाधान की मांग की.

मंच के अध्यक्ष भोलानाथ महतो ने कहा कि बरसात के कारण क्रीड़ांगण परिसर में जगह-जगह गड्ढे बन गये हैं. इससे समारोह के दौरान छात्र-छात्राओं और दर्शकों को परेशानी हो सकती है. उन्होंने गड्ढों को मिट्टी या डस्ट से भरवाने के साथ स्टेडियम की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की मांग की. साथ ही स्टेडियम के रेलिंग व अन्य स्थानों पर पेंटिंग का कार्य भी स्वतंत्रता दिवस से पूर्व पूरा कराने का मांग किया.

उन्होंने कहा कि विवेकानंद क्रीड़ांगण में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नगर एवं आस-पास के क्षेत्रों से लोग शामिल होते है. इसे देखते हुये पेयजल की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाये. वहीं, ईओ ने सदस्यों को सकारात्मक पहल का भरोसा दिया. मौके पर नागरिक मंच के उपाध्यक्ष मिठुन कुमार मंडल, कोषाध्यक्ष निताय सरकार, सचिव छोटेलाल रमानी, आलमगीर मंसूरी, तैय्यब शेख, मनोज घोष, आशीष कुमार शर्मा सहित अन्य मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bikash jaswal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >