सोशल मीडिया हैंडल्स के प्रचार-प्रसार को लेकर चलाया गया अभियान

सोशल मीडिया हैंडल्स के प्रचार-प्रसार को लेकर चलाया गया अभियान

प्रतिनिधि, मंडरो. प्रखंड के कौडीखुटाैना पंचायत अन्तर्गत पहाड़पुर स्थित जेएसएलपीएस से क्लस्टर परिसर में शनिवार को झारखंड राज्य आजीविका का मिशन जेएसेलपीएस के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्स के प्रचार- प्रसार को लेकर विशेष अभियान का आयोजन बीपीएम ब्रह्मानंद महतो के नेतृत्व में बीएपी गुंजन कुमारी की उपस्थिति में. किया गया वहीं जानकारी देते हुए बीएपी गुंजन कुमारी ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में सखी मंडल से जुड़ी प्रेरक कहानियां, सरकारी योजनाओं और अन्य महत्वपूर्ण जानकारीयों को आम लोगों तक पहुंचना है. कार्यक्रम के दौरान जेएस एलपीएस के फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म की विस्तृत जानकारी दी गई. वहि सीसी प्रमोद कुमार ने महिलाओं को जानकारी देते हुए कहा की जेएसएलपीएस के सोशल मीडिया चैनल्स से जुड़ने से न केवल जानकारी मिलेगी, बल्कि यह एक ऐसा मंच भी है जहां महिलाएं अपनी सफल की कहानियां साझा कर सकेंगी. मौके पर जेएसएलपीएस के सीसी देवाशीष कुमार, सत्यम कुमार के अलावा सखी मंडल की दीदी गुंजन कुमारी, विभा मिश्रा,सोनी कुमारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Suman saurav

सुमन सौरभ पिछले एक दशक से अधिक समय से प्रभात खबर में सीनियर उपसंपादक और वर्तमान में रुरल डेस्क इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। प्रिंट पत्रकारिता का 15 वर्षों से अधिक का समृद्ध अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत झारखंड के देवघर से रांची एक्सप्रेस में रिपोर्टिंग के साथ की, जहां जमीनी मुद्दों और जनसरोकार से जुड़ी खबरें लिखी. इसके बाद दैनिक हिन्दुस्तान में रिपोर्टर के रूप में निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित से जुड़े विषयों पर प्रभावी रिपोर्टिंग की। वर्ष 2013 में प्रभात खबर से जुड़कर रिपोर्टिंग की जिम्मेदारी संभाली। बाद में डेस्क पर सीनियर उपसंपादक के रूप में कंटेंट क्रिएशन, न्यूज प्लानिंग, कंटेंट आइडिया और संपादन के क्षेत्र में अपनी विश्लेषणात्मक दृष्टि और संपादकीय कौशल का प्रभाव छोड़ा। पाठकों की रुचि और बदलते मीडिया परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना प्रमुख विशेषता रही है। डेस्क पर लंबे समय तक कार्य करते हुए अनेक महत्वपूर्ण समाचारों का लेखन, संपादन और प्रस्तुतीकरण किया तथा निष्पक्ष, सटीक और प्रभावी पत्रकारिता के प्रति अपनी निरंतर प्रतिबद्धता निभाई। आधुनिक पत्रकारिता की गहरी समझ के साथ ही डिजिटल और तकनीकी पक्षों में भी दक्ष हैं।
विशेषज्ञता: राजनीति, खेल, अपराध (क्राइम), करंट अफेयर्स और रिपोर्टिंग। तथ्यों पर आधारित, संतुलित और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता।
पत्रकारिता अनुभव: प्रिंट मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >