पाकिस्तानी नागरिक अविलंब भारत छोड़े

पहलगाम अटैक के विरोध में भाजपाइयों ने समाहरणालय के गेट पर किया प्रदर्शन, कहा

साहिबगंज. जिला मुख्यालय के समाहरणालय गेट के सामने सोमवार को भाजपा जिलाध्यक्ष उज्ज्वल मंडल के नेतृत्व में वैध व अवैध रूप से निवास कर रहे पाकिस्तान नागरिकों को तत्काल भारत छोड़ने व कार्रवाई करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया. डीसी कार्यालय के समक्ष आतंकवादी होश में आओ, अवैध रूप से निवास कर रहे पाकिस्तानी वापस जाओ, पाकिस्तानी भारत छोड़ो, आतंकवाद के खिलाफ पूरा भारत एक है की नारेबाजी की. इसके बाद मंडल अध्यक्ष उज्ज्वल मंडल के नेतृत्व में डीसी हेमंत सती को राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा. इसमें कहा गया कि 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम क्षेत्र में हुए आतंकवादी हमले में 26 निर्दोष नागरिकों की निर्मम हत्या ने राष्ट्र को स्तब्ध कर दिया है. दुखद घटना के बाद केंद्र सरकार ने अत्यंत महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द करने व उन्हें देश से डिपोर्ट (निर्वासित) करने की प्रक्रिया आरंभ की है. गृह मंत्रालय, भारत सरकार से प्राप्त आदेश संख्या 25022/28/2025-एफआई, 25 अप्रैल 2025 के आलोक में विदेशी अधिनियम, 1946 की धारा 3(1) के तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए पाकिस्तानी नागरिकों की वीजा को निलंबित करने का निर्णय लिया गया है. जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में जो भी पाकिस्तानी नागरिक बिना वैध दस्तावेजों के या वीजा की अवधि समाप्त हो जाने के बावजूद भारत में निवास कर रहे हैं, उनकी जल्द पहचान करें. यह देश की सुरक्षा के लिए गंभीर चिता का विषय है. ऐसे पाकिस्तानी नागरिकों को सूचीबद्ध कर तत्काल आवश्यक कानूनी कार्रवाई करें. मौके पर पूर्व विधायक लोबिन हेंब्रम ,पूर्व प्रदेश महामंत्री कमल कृष्णा भगत, राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के मंत्री कृष्णा महतो, जिला महामंत्री गौतम यादव, जिला महामंत्री कुसुमाकर तिवारी, जिला उपाध्यक्ष राजेश मंडल, जिला उपाध्यक्ष चंद्रभान शर्मा, सोनेलाल ठाकुर, राजीव चौधरी, वापी निर्मल साहा, कुणाल मंडल, सागर मंडल आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >