चोर बता युवक की पिटाई
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Sep 2013 3:33 AM
राजमहल : शहर के अनुमंडलीय अस्पताल के सामने एनएच 80 पथ पर शनिवार को एक बकरी चोर को पकड़ कर लोगों ने पोल में बांध दिया. यहां से आने जाने वाले राहगीरों ने कथित चोर की जम कर पिटाई की. ..और युवक कहता रहा मैं चोर नहीं हूं,यह खस्सी मेरा है. इसके बावजूद लोगों ने […]
राजमहल : शहर के अनुमंडलीय अस्पताल के सामने एनएच 80 पथ पर शनिवार को एक बकरी चोर को पकड़ कर लोगों ने पोल में बांध दिया. यहां से आने जाने वाले राहगीरों ने कथित चोर की जम कर पिटाई की.
..और युवक कहता रहा मैं चोर नहीं हूं,यह खस्सी मेरा है. इसके बावजूद लोगों ने उसकी एक भी नहीं सुनी. वहीं मामले की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी राजीव रंजन के निर्देश पर एएसआइ आशुतोष कुमार घटना पर स्थल में पहुंचे तथा युवक को मुक्त कराया. मारपीट से घायल युवक को पुलिस ने अस्पताल में कराया. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.
क्या है मामला
शनिवार को दिन के 12 बजे थाना क्षेत्र के फुलवरिया बाबूटोला के 25 वर्षीय युवक मो यासीन शेख एक खस्सी बेचने के लिए राजमहल बाजार आया था. लोगों ने उसे खस्सी चोर कह कर पिटाई कर दी. इसके बाद कुछ लोगों ने उसे पोल में बांध दिया.
आने जाने वाले राहगीर तमाशा बीन बने रहे.
आधे घंटे बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची तथा युवक को हिरासत में लिया. युवक ने पुलिस को बताया कि वह मुंबई में मजदूरी करता है. मुंबई जाने के लिए अपनी नानी का खस्सी बाजार में बेचने आया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










