24 करोड़ की हेरोइन लेकर घूम रहे थे तीन तस्कर, NH-12 पर पुलिस ने दबोचा

मुर्शिदाबाद के एनएच-12 पर पुलिस ने नाकाचेकिंग के दौरान 3.482 किलो हेरोइन के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है. जब्त हेरोइन की कीमत 24 करोड़ रुपये है.

फरक्का। मुर्शिदाबाद जिले की रघुनाथगंज थाना पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सोमवार देर रात एनएच-12 पर उमरपुर मोड़ के समीप तीन संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया. नाकाचेकिंग के दौरान पुलिस ने तीनों को रोककर तलाशी ली, जिसमें कुल 3 किलो 482 ग्राम हेरोइन बरामद हुई. जब्त हेरोइन की कीमत करीब 23 से 24 करोड़ रुपये बताई जा रही है.

गुप्त सूचना पर नाकाचेकिंग, तीन गिरफ्तार

रघुनाथगंज थाना के आईसी अभिजीत बसु मल्लिक ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार रात उमरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नाकाचेकिंग अभियान चलाया गया था. इसी दौरान तीनों युवक संदिग्ध अवस्था में मिले. पुलिस ने उन्हें रोककर तलाशी ली, जिसमें हेरोइन बरामद होने के बाद तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया.

तीनों आरोपियों की हुई पहचान

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नाजिम महलदार और रमजान महलदार के रूप में हुई है. दोनों सूती थाना क्षेत्र के औरंगाबाद स्थित घोड़शाला मोड़ के रहने वाले हैं. वहीं, तीसरे आरोपी की पहचान रघुनाथगंज थाना क्षेत्र के महलदारपाड़ा निवासी मुर्तुजा शेख के रूप में हुई है.

पुलिस ने तीनों आरोपियों को विशेष न्यायालय में पेश कर रिमांड की मांग की है. पुलिस का उद्देश्य रिमांड के दौरान पूछताछ कर हेरोइन तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क का पता लगाना है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bikash jaswal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >