मुर्मू ब्रदर्स हिसागुटू ने 1-0 गोल से जीत कर टूर्नामेंट पर जमाया कब्जा

सेमीफाइनल में हारने वाले दोनों टीमों को 20-20 हजार देकर सम्मानित किया गया.

तालझारी

एनवाइएफसी गंगटिया कमेटी की ओर से तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. अंतिम दिन सोमवार को टूर्नामेंट का प्रथम सेमीफाइनल एफसी हाटपाड़ा तालझारी बनाम एफसी रानी बगान बरहेट के बीच खेला गया, जहां दोनों टीमों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया. खेल के अंत में पेनाल्टी सूट में एक गोल कर एफसी हाटपाड़ा तालझारी की टीम ने जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया. वहीं, दूसरा सेमीफाइनल मुर्मू ब्रदर्स हिसागुटू बनाम एफसी बादोलीगड के बीच खेला गया, जिसमें मुर्मू ब्रदर्स हिसागुटू की टीम ने 2-0 गोल से जीत हासिल कर फाइनल में जगह बनाई. टूर्नामेंट का फाइनल मुर्मू ब्रदर्स हिसागुटू बनाम एफसी हाटपाड़ा तालझारी के बीच खेल खेला गया, जिसमें मुर्मू ब्रदर्स हिसागुटू की टीम ने 1-0 गोल से जीत हासिल की. फाइनल के विजेता मुर्मू ब्रदर्स हिसागुटू टीम को मुख्य अतिथि आरएसएम के मैनेजर पप्पू पुरी ने एक लाख व कप देकर पुरस्कृत किया. वहीं उपविजेता एफसी हाटपाड़ा तालझारी को दुमका के एक्सलेंट हेंब्रम ने 80 हजार व कप देकर पुरस्कृत किया. वहीं सेमीफाइनल में हारने वाले दोनों टीमों को 20-20 हजार देकर सम्मानित किया गया. मौके पर कमेटी के अध्यक्ष बाबूलाल हेंब्रम, कोषाध्यक्ष मोहन हांसदा, फ्रांसिस हांसदा, सन्नी मरांडी, छोटे सोरेन व ग्राम प्रधान सहित लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABDHESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

गलवान के वीरों की शौर्यगाथा के बीच याद किये गये शहीद कुंदन

आम महोत्सव में किसानों ने बताया बागवानी से जिंदगी में आये बदलाव

बरहरवा ::: ......हिरणपुर गांव की समस्याओं को लेकर भाजपा नेता ने ग्रामीणों से किया संवाद-बिजली और पेयजल संकट प्रमुख मुद्दा, उपायुक्त से मिलने जाएगा शिष्टमंडलप्रतिनिधि, बरहेटप्रखंड क्षेत्र की हिरणपुर पंचायत अंतर्गत हिरणपुर गांव में भाजपा नेता मंडल मुर्मू ने ग्रामीणों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की. कार्यक्रम का नेतृत्व करण मरांडी ने किया. संवाद के दौरान ग्रामीणों ने गांव में व्याप्त मूलभूत सुविधाओं की कमी से अवगत कराया. मंडल मुर्मू ने बताया कि हिरणपुर गांव के अंतर्गत प्रधान टोला, जामुन टोला, जाहिर टोला, चौकीदार टोला, घुटू टोला, खाटू टोला और कोचा टोला सहित कुल सात टोले आते हैं. उन्होंने कहा कि प्रधान टोला को छोड़कर शेष छह टोलों में अब तक बिजली की सुविधा नहीं पहुंच सकी है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसके अलावा गांव में पेयजल संकट भी एक गंभीर समस्या बना हुआ है. मंडल मुर्मू ने बताया कि इन समस्याओं के समाधान के लिए ग्राम प्रधान के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल शीघ्र ही साहिबगंज के उपायुक्त से मुलाकात कर उन्हें स्थिति से अवगत कराएगा तथा आवश्यक कार्रवाई की मांग करेगा. इस अवसर पर बबलू किस्कू, गंगा मुर्मू, सुनीता हांसदा, लाडो हेंब्रम सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे.

प्रत्येक व्यक्ति छह माह पर एलबेंडाजोल की गोली अवश्य लें

यह भी पढ़ें >