बरहरवा : साहिबगंज जिले के कोटालपोखर थाना क्षेत्र के कोड़ाटोला गांव के पास आमबगान में 18 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. सूचना मिलने पर कोटालपोखर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर थाना ले गयी.
पीपलजोड़ी गांव का रहने वाला था युवक
मृतक की पहचान पीपलजोड़ी गांव निवासी स्वर्गीय श्याम मरांडी के पुत्र राजेश मरांडी के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार युवक का शव आमबगान में फंदे से लटका मिला था. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गयी.
यूडी केस दर्ज कर छानबीन में जुटी पुलिस
सूचना मिलने पर कोटालपोखर थाना के एएसआई विश्वनाथ बैठा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली. इसके बाद शव को कब्जे में लेकर थाना लाया गया. थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि यूडी केस दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है.
