एक सप्ताह में पूरा हो पीएम आवास का निर्माण
Updated at : 16 Jan 2018 5:50 AM (IST)
विज्ञापन

बीडीओ ने सीतारामपुर पंचायत में आवास निर्माण कार्य का किया निरीक्षण कई आवास निर्माण का कार्य अपूर्ण पाया महेशपुर : प्रखंड के सीतारामपुर पंचायत में सोमवार को बीडीओ महेशपुर उमेश मंडल ने वर्ष 2016-17 के प्रधानमंत्री आवास योजना के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया. इस दौरान कनीय अभियंता रंजीत मंडल भी उपस्थित थे. निरीक्षण के […]
विज्ञापन
बीडीओ ने सीतारामपुर पंचायत में आवास निर्माण कार्य का किया निरीक्षण
कई आवास निर्माण का कार्य अपूर्ण पाया
महेशपुर : प्रखंड के सीतारामपुर पंचायत में सोमवार को बीडीओ महेशपुर उमेश मंडल ने वर्ष 2016-17 के प्रधानमंत्री आवास योजना के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया. इस दौरान कनीय अभियंता रंजीत मंडल भी उपस्थित थे. निरीक्षण के दौरान लाभुक राजेश मरांडी का छत ढलाई तक कार्य पूर्ण पाया गया. लाभुक रामजतन सोरेन का छत लेवल तक कार्य पूर्ण पाया गया. जबकि लाभुक मिकाइल मरांडी तथा शिवधन सोरेन द्वारा प्लिंथ तक कार्य कर कार्य बंद रखा पाया गया.
बीडीओ महेशपुर उमेश मंडल ने बताया कि वैसे तीस लाभुकों को चिह्नित किया गया है जिसने राशि लेने के बाद भी कार्य प्रारंभ नहीं किया है. वैसे चिह्नित सभी लाभुकों को निर्देश दिया गया है कि एक सप्ताह के अंदर कार्य प्रारंभ करें. कार्य प्रारंभ नहीं करने पर सामूहिक रूप से प्राथमिकी दर्ज करने तथा राशि वसूली की कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




