बेड़ो. नरकोपी रेलवे स्टेशन पर रविवार शाम ट्रेन की चपेट में आने से मांडर के बरगड़ी गांव निवासी एतवा होरो के दोनों हाथ कट गये. घटना करीब सवा पांच बजे की है.
बताया गया कि एतवा होरो लोहरदगा से रांची जा रही मेमू ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रहा था. इसी दौरान वह नीचे गिर गया और ट्रेन की चपेट में आ गया. हादसे में उसके दोनों हाथ कट गये.
घटना की जानकारी मिलने पर आरपीएफ ने घायल को मांडर रेफरल अस्पताल पहुंचाया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रिम्स रेफर कर दिया गया.
