Yellow Alert: झारखंड के 4 जिलों में अगले 3 घंटे में गरज के साथ बारिश-वज्रपात की चेतावनी

Yellow Alert: झारखंड के 4 जिलों में अगले एक से तीन घंटे के भीतर हल्के से मध्यम गर्जन के साथ वर्षा और वज्रपात होने की संभावना है. इस दौरान आंधी भी चल सकती है. मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है. मौसम विभाग ने खराब मौसम के लिए एक लाइडलाइन भी जारी की है, जिसमें लोगों से कहा गया है कि अगर बहुत जरूरी न हो, तो अपने घर से बाहर न निकलें.

Yellow Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने झारखंड के 4 जिलों के लिए तात्कालिक चेतावनी जारी की है. चेतावनी कोड पीला है. यानी येलो अलर्ट (Yellow Alert). तात्कालिक मौसम चेतावनी जारी करते हुए कहा गया है कि गढ़वा, खूंटी, सरायकेला-खरसावां और पश्चिमी सिंहभूम में अगले 3 घंटे में आंधी के साथ वर्षा और वज्रपात होने की संभावना है.

मौसम विभाग की तात्कालिक चेतावनी.

30-40 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

इसके साथ ही यह भी कहा है कि कुछ जगहों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. इन 4 जिलों में अगले एक से तीन घंटे के भीतर हल्के से मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन के साथ वज्रपात और वर्षा हो सकती है. इसलिए लोगों से सावधान और सतर्क रहने को कहा गया है. लोगों को सलाह दी गयी है कि जरूरी काम न हो, तो घर से बाहर न निकलें.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

किसानों को खेत न पर जाने की सलाह

मौसम केंद्र की ओर से जारी दिशा-निर्देश में कहा गया है कि इस मौसम को देखते हुए लोगों से आग्रह है कि वे सुरक्षित स्थानों में शरण लें. सतर्क और सावधान रहें. अगर खराब मौसम में फंस गये हैं, तो पेड़ के नीचे या बिजली के खंभे के आसपास कतई न रहें. किसानों को सलाह दी गयी है कि वे खराब मौसम के दौरान खेतों में न जायें. मौसम के सामान्य होने की प्रतीक्षा करें.

इसे भी पढ़ें

झारखंड की 7 राजनीतिक दलों के खिलाफ एक्शन में चुनाव आयोग, जारी किया नोटिस

बोकारो के को-ऑपरेटिव कॉलोनी में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 2 गिरफ्तार

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की बहू से हजारीबाग में बदसलूकी, चालक से मारपीट

ओडिशा के तट से गुजरा डीप डिप्रेशन, झारखंड के 5 जिलों में आज भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >