बेहतर सिल्ली के निर्माण के लिए संकल्प लें कार्यकर्ता : सुदेश महतो

रविवार को आजसू पार्टी मुरी जोन का वार्षिक मिलन समारोह सह वनभोज का आयोजन किया गया.

सिल्ली. मुरी स्वर्ण रेखा नदी के हिंडाल्को घाट के समीप रविवार को आजसू पार्टी मुरी जोन का वार्षिक मिलन समारोह सह वनभोज का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता लम्बोदर महतो ने की. कार्यक्रम में पार्टी प्रमुख सुदेश कुमार महतो, केंद्रीय संगठन सचिव जयपाल सिंह, केंद्रीय सचिव सह नगर प्रभारी गौतम कृष्ण साहू, केंद्रीय सचिव सुशील महतो, प्रमुख जितेन्द्र बड़ाईक, राजु महतो, सुभाष महतो, रामस्वरूप मंडल, बुद्धिजीवी मंच के अशोक सिंह, सत्येन्द्र सिंह समेत मुरी जोन के सक्रिय कार्यकर्ता शामिल हुए. बैठक में मुरी जोन क्षेत्र में आजसू पार्टी की कार्यक्रमों एवं संगठन की मजबूती की समीक्षा की गयी. सुदेश कुमार महतो ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर बेहतर सिल्ली के निर्माण के लिए संकल्प के साथ काम करना होगा. आजसू कार्यकर्ता हमेशा संगठन की मजबूती, विकास एवं क्षेत्र के लोगों के हित में कार्य किया है और आगे भी कार्यकर्ताओं को पूरे जोश के साथ कार्य करते हुए संगठन को मजबूत करना होगा. उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन के शुरुआती दौर के साथी कार्यकर्ताओं के साथ बिताये पलों को याद किया एवं उन साथियों के सहयोग की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया. कार्यक्रम के दौरान रिया पाठक की नृत्य प्रस्तुति ने सब का मन मोह लिया. कार्यक्रम का संचालन मोहम्मद फारूख ने एवं धन्यवाद ज्ञापन सरदार अजीत सिंह ने किया. इस मौके पर अधिर महतो, प्रताप महतो , सुरेश महतो, उपेंद्र महतो, विकास महतो, विशाल महतो, मुरी मुखिया कन्हैया लोहरा, पिसका पंचायत के मुखिया सोमरा, पंसस अरविंद सिंह, मो चांद, ब्रजेश प्रसाद, टींकू महतो, अजित महतो, अब्दुल जमीर, सकुर आलम, रोहिना महतो, मेघा महतो, लोबीन महतो, गणेश महतो, मंजूर आलम, बलबीर सिंह, सागर महली, मानसिंह कुम्हार समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.

आजसू पार्टी मुरी जोन का वार्षिक मिलन समारोह सह वनभोज संपन्न

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vishnu giri

मैं मई 1998 से प्रभात खबर में पत्रकारिता कर रहा हूं. सबसे पहले मैने सिटी ऑफिस में फोटो पत्रकारिता से शुरुआत की. तीन सालों तक करने के बाद मैं सिल्ली से खबरें लिखने लगा. इस दौरान ग्रामीण क्षेत्र की हर प्रकार की खबरें लिखी. नियमित रूटीन खबरों के अलावे क्षेत्र की समस्याओं की खबरें, ग्रामीण प्रतिभा पर स्टोरी सहित जनसरोकार की पत्रकारिता से पहचान बनाई. इलाके में सामाजिक कुरीतियों, जाति पाति के भेदभावों वाले समाजिक बुराइयों पर भी स्टोरी किए. अभी करीब दो साल पहले प्रभात खबर ने में छपी एक छुआछूत एवं जाति पाति के भेदभाव की खबर को झारखंड, विहार एवं बंगाल में सर्वश्रेष्ठ स्टोरी का भी सम्मान मिला है. नियमित पत्रकारिता के साथ समय निकालकर शॉर्ट फिल्में और डॉक्यूमेंट्री भी बनाया करता हूं. मेरी बनाई डॉक्यूमेंट्री फिल्म " माटी के सपूत" को 61 वें राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में दिखाई गई थी. अपने केटेगरी की सूची में फिल्म 89 वें नंबर पर रही थी. मैने इग्नू से पत्रकारिता, रेडियो प्रसारण डिप्लोमा एवं मारवाड़ी कालेज से फिल्म निर्माण में का भी डिप्लोमा का कोर्स किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >