विश्व आदिवासी दिवस पर झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने शिबू सोरेन के योगदान को किया याद

World Tribal Day 2025: विश्व आदिवासी दिवस पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने दिवंगत पिता शिबू सोरेन को याद किया. उनके कार्यों को याद किया और कहा कि उन्होंने आंदोलनों के जरिये आदिवासियों को उनका अधिकार दिलाने में अपना जीवन खपा दिया. हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर और क्या-क्या लिखा है, पढ़ें.

World Tribal Day 2025: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 9 अगस्त 2025 (शनिवार) को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री और अपने पिता शिबू सोरेन के योगदान को याद किया. शिबू सोरेन के निधन की वजह से आदिवासी दिवस इस वर्ष सादगी से मनाया जा रहा है. शिबू सोरेन का सोमवार (4 अगस्त 2025) को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में निधन हो गया था. शिबू सोरेन 81 वर्ष के थे और कई बमारियों से जूझ रहे थे. ब्रेन हेमरेज की वजह से वह एक महीने से ज्यादा समय तक अस्पताल में भर्ती रहे.

विश्व आदिवासी दिवस पर हेमंत सोरेन ने किया ये ट्वीट

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, ‘आज विश्व आदिवासी दिवस है, लेकिन मेरे मार्गदर्शक, मेरे गुरु, मेरे पिता अब शारीरिक रूप से हमारे बीच नहीं हैं. हालांकि, उनका संघर्ष, उनके विचार और उनके आदर्श हमें सदैव प्रेरित करते रहेंगे. वे न केवल मेरे पिता थे, बल्कि संपूर्ण आदिवासी समुदाय सहित झारखंड की आत्मा, संघर्ष के प्रतीक और जल-जंगल-जमीन के सबसे मुखर रक्षक थे.’

‘प्रकृति से शुरू और प्रकृति पर खत्म आदिवास समाज’

हेमंत सोरेन ने कहा, ‘आदिवासी समाज ने ही मानवता को प्रकृति के साथ सामंजस्य बिठाकर सुखी जीवन जीने का मार्ग दिखाया है. आदिवासी समाज का जीवन दर्शन प्रकृति से शुरू होता है और प्रकृति पर ही समाप्त होता है. हालांकि, सदियों से आदिवासी और अन्य शोषित-वंचित समुदाय हाशिये पर रहने को मजबूर रहे हैं. बाबा (शिबू सोरेन) ने इस स्थिति को बदलने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया.’

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

‘शिबू सोरेन ने आदिवासी अधिकारों की रक्षा की’

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह विश्व के आदिवासी लोगों के अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर अपने बाबा ‘दिसोम गुरु’ और उन सभी पूर्वजों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, जिन्होंने अपने संघर्षों और बलिदानों के माध्यम से आदिवासी पहचान, संस्कृति, सभ्यता और अधिकारों की रक्षा की.

इसे भी पढ़ें

झारखंड में भारी मात्रा में हथियार और गोली के साथ टीएसपीसी उग्रवादी गिरफ्तार

मूसलाधार बारिश में भैया को राखी बांधने निकली बहनें, दिल्ली में लंबा जाम

World Tribal Day 2025: भारत के राष्ट्रीय आदिवासी नायक

PVTG Population: झारखंड में हैं 8 आदिम जनजातियां, सबसे ज्यादा किस जिले में?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >