बच्चा चोर के संदेह में हिंसक भीड़ के शिकार विक्षिप्त की रिम्स में इलाज के दौरान मौत

बच्चा चोरी के शक में भीड़ का शिकार हुए व्यक्ति रामबली रजवार की रिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गयी.

पिपरवार. थाना क्षेत्र के चिरैयाटांड़/ किचटो में रविवार रात बच्चा चोरी के शक में भीड़ का शिकार हुए व्यक्ति रामबली रजवार की रिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गयी. समाचार पत्र में प्रकाशित खबर के आधार पर मृतक के भाई और कुछ लोग साेमवार को चिरैयाटांड़ पहुंचे. तब ग्रामीणों को पता चला कि जिसकी उन्होंने पिटाई की थी, वह विक्षिप्त था. रामबली रजवार (पिता रामेश्वर रजवार) रामगढ़ जिले के रांची रोड स्थित बरवाटोली का रहनेवाला था. रविवार को वह अपने रिश्तेदार के पास खलारी जा रहा था. लेकिन दुर्भाग्य से वह चिरैयाटांड़ पहुंच गया. इस संबंध में थाना प्रभारी अभय कुमार ने बताया कि यह मॉब लींचिंग का मामला है. रिम्स प्रशासन से रिपोर्ट आने के बाद आरोपियों के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी. ज्ञात हो कि रविवार रात चिरैयाटांड़ में बच्चा चोर के शक में ग्रामीणो की भीड़ ने रामबली रजवार की पिटाई कर दी थी. वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि भीड़ किस प्रकार हिंसक हो गयी थी. आरोपी को पिटते-पिटते उसे अधमरा कर दिया था. उग्र भीड़ से छुड़ाने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी. हैवानियत इतना कि पिटाई के बाद कुछ लोग पुलिस के सामने नाच रहे थे. जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के 122 कॉलोनी में बच्चा चोरी के प्रयास की घटना के बाद बच्चा चोर के शक में ग्रामीणों की यह दूसरी कार्रवाई है. इससे पूर्व गुरुवार को भी कल्याणपुर पुनर्वास स्थल पर एक विक्षिप्त महिला को बच्चा चोरनी समझ कर ग्रामीण महिलाओं ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया था. लेकिन इस घटना में विक्षिप्त महिला के साथ मारपीट नहीं की गयी थी.

मॉब लिंचिंग

पिटाई की खबर मिलने के बाद विक्षिप्त के भाई और कुछ लोग चिरैयाटांड़ पहुंचे

विक्षिप्त रामबली रजवार रविवार को अपने रिश्तेदार के पास खलारी जा रहा था

रिपोर्ट आने के बाद आरोपियों के खिलाफ होगी विधिसम्मत कार्रवाई : थाना प्रभारी

इससे पहले विक्षिप्त महिला को बच्चा चोरनी समझ कर ग्रामीणों ने पकड़ा था

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jitendra rana

मैं 25 वर्षों से पत्रिकारिकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. प्रभात खबर में मैं वर्ष 2020 से पिपरवार डेट लाइन से समाचार लिख रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >