महाशिवरात्रि पर सिल्ली में कार्यक्रम का आयोजन

सिल्ली थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में रविवार को महाशिवरात्रि पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

सिल्ली. सिल्ली थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में रविवार को महाशिवरात्रि पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मंदिर में सुबह से श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा. पूजा अर्चना, रुद्राभिषेक, शिव बारात का स्वागत , शिव पार्वती विवाह, भंडारा एवं जागरण का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो प्रमुख जितेंद्र बड़ाइक, जयपाल सिंह, सेवा निवृत्त थाना प्रभारी जयकांत पांडे, किशोर कुशवाहा, मनोज साव समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुए. पूर्व विधायक सुदेश कुमार महतो एवं अन्य तिथियां ने थाना परिसर में आयोजित भजन संध्या का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया. धनबाद के भजन मंडली के कलाकार सुरेन्द्र ठाकुर, राजू सिंह अनुरागी, गीतांजलि दीक्षित, अजय विश्वास एवं स्थानीय भजन मंडली के मोनू पाठक ने भक्ति गीतों से माहौल को भक्तिमय बना दिया. मंच संचालन रिया पाठक ने किया. इससे पूर्व थाना प्रभारी नवीन कुमार, एसआई रामदेव कुमार यादव, विकास पासवान, मुकेश कुशवाहा, रविवार कुमार वर्मा, अरुण कुमार यादव, उदय कुमार सिंह, एएसआई उषा कुमारी, बिनोद चौधरी , युधिष्ठिर महतो आदि ने सभी आगंतुक अतिथियों का चुनरी देकर सम्मानित किया. वहीं देर शाम सिल्ली बजार लालबाग कॉलोनी स्थित श्री सर्वेश्वर महादेव मंदिर परिसर से शिव बारात की झांकी निकली. जिसमें स्थानीय महिला पुरुष बाराती बनकर शामिल हुए व रास्ते भर जम कर नाचे. झांकी सिल्ली बाजार मुख्य पथ पर बुंडु चौक, लुपुंग टोला महावीर मंदिर, काली मंदिर चौख होते हुए सिल्ली थाना परिसर स्थित शिव मंदिर पहुंची, जहां पूजा समिति के सदस्यों एवं थाना प्रभारी ने स्वागत किया तथा सभी ने भंडारे में सामूहिक प्रसाद ग्रहण किया. कार्यक्रम के सफल आयोजन में पुलिस पदाधिकारी, शांति समिति के सदस्यों, विद्या प्रसाद, संतोष राय, धनंजय राय, महेश्वर महतो, मुकेश कुमार सिंह, मानस चंद्र गगन, अमरकांत सिन्हा, मुकेश रजवार, विकास कुमार, मानकी देवगण, सुनील कुमार वर्मा, छुटु करमाली एवं सभी चौकीदारों का सराहनीय योगदान रहा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vishnu giri

मैं मई 1998 से प्रभात खबर में पत्रकारिता कर रहा हूं. सबसे पहले मैने सिटी ऑफिस में फोटो पत्रकारिता से शुरुआत की. तीन सालों तक करने के बाद मैं सिल्ली से खबरें लिखने लगा. इस दौरान ग्रामीण क्षेत्र की हर प्रकार की खबरें लिखी. नियमित रूटीन खबरों के अलावे क्षेत्र की समस्याओं की खबरें, ग्रामीण प्रतिभा पर स्टोरी सहित जनसरोकार की पत्रकारिता से पहचान बनाई. इलाके में सामाजिक कुरीतियों, जाति पाति के भेदभावों वाले समाजिक बुराइयों पर भी स्टोरी किए. अभी करीब दो साल पहले प्रभात खबर ने में छपी एक छुआछूत एवं जाति पाति के भेदभाव की खबर को झारखंड, विहार एवं बंगाल में सर्वश्रेष्ठ स्टोरी का भी सम्मान मिला है. नियमित पत्रकारिता के साथ समय निकालकर शॉर्ट फिल्में और डॉक्यूमेंट्री भी बनाया करता हूं. मेरी बनाई डॉक्यूमेंट्री फिल्म " माटी के सपूत" को 61 वें राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में दिखाई गई थी. अपने केटेगरी की सूची में फिल्म 89 वें नंबर पर रही थी. मैने इग्नू से पत्रकारिता, रेडियो प्रसारण डिप्लोमा एवं मारवाड़ी कालेज से फिल्म निर्माण में का भी डिप्लोमा का कोर्स किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >