जलकुंभी से ढंका एसीसी तालाब, स्थिति नारकीय

खलारी एसीसी सीमेंट फैक्ट्री तालाब, जो कभी खलारी के खूबसूरत स्थानों में से एक था, आज देखरेख के अभाव में झाड़ियों से ढंक गया है.

खलारी. खलारी एसीसी सीमेंट फैक्ट्री तालाब, जो कभी खलारी के खूबसूरत स्थानों में से एक था, आज देखरेख के अभाव में झाड़ियों से ढंक गया है. चालीस के दशक में एसीसी प्रबंधन द्वारा बनवाया गया यह तालाब 2014 में केंद्रीय पर्यटक विभाग द्वारा सुंदरीकरण किया गया था, लेकिन आज इसकी स्थिति नारकीय हो गयी है. तालाब के चारों ओर बड़ी-बड़ी झाड़ियां उग आयी हैं, और जलकुंभी से पूरा तालाब ढंक चुका है. वाच टावर और शौचालय की स्थिति भी जर्जर हो गयी है. स्थानीय लोगों का कहना है कि मनोरंजन और सैर सपाटे की कोई और व्यवस्था नहीं है, जहां लोग टहलने के लिए जाये. हालांकि हाल ही में डीएसपी कार्यालय के निकट एक छोटा सा पार्क अवश्य बना है, लेकिन सैर सपाटे की कोई खास व्यवस्था नहीं है. स्थानीय लोगों का कहना है कि वे कई बार इस समस्या को लेकर अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. उनका कहना है कि अगर जल्द ही इस तालाब का सुंदरीकरण नहीं किया गया, तो इसकी स्थिति और भी खराब हो जाएगी. गौरतलब है कि खलारी तालाब का सुंदरीकरण मेगा टूरिस्ट सर्किट के तहत वर्ष 2015 में किया गया था, लेकिन उचित देख-रेख के अभाव में यह तालाब झाड़ियों से ढक गया है. अब स्थानीय लोग इस धरोहर को बचाने के लिए एकजुट हो गए हैं और जल्द ही इसके सुंदरीकरण की मांग कर रहे हैं.

डीएमएफटी मद से खलारी एसीसी तालाब का हो सकता है कायाकल्प

डीएमएफटी मद से खलारी एसीसी तालाब का कायाकल्प हो सकता है. इसी के तहत तालाब का सुंदरीकरण कराने को लेकर तालाब के चारों ओर प्रकाश की व्यवस्था, तालाब में वोटिंग सहित पर्यटकों की अन्य सुविधाओं को ग्राम सभा में प्रस्ताव पारित कराया गया था. परंतु स्थिति आज भी तालाब का ज्यों का त्यों है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dinesh pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >